Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weather in Karnataka: कर्नाटक में बारिश से अबतक चार लोगों की मौत, कई पशुओं ने भी गंवाई जान

कर्नाटक में बारिश ने आफत मचाई हुई है। राज्य में अब तक बारिश से चार लोगों और सैकड़ों पशुओं की मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। गडग जिले के एक गांव में शुक्रवार को बिजली गिरने से दो चरवाहों की मौत हो गई। (फाइल फोटो)

By Jagran NewsEdited By: Preeti GuptaUpdated: Sat, 08 Apr 2023 02:25 PM (IST)
Hero Image
कर्नाटक में बारिश से अबतक चार लोगों की मौत

बेंगलुरू, पीटीआई। भारत के कई राज्यों में हो रही बारिश के कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। किसानों की बड़े पैमाने पर फसलें बर्बाद हो गई हैं। वहीं बारिश से कई पशुओं की मौत भी हो गई है। कर्नाटक में हो रही बारिश ने आफत मचाई हुई है। कर्नाटक में बारिश से संबंधित घटनाओं में चार लोगों और सैकड़ों पशुओं की मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बारिश से अब तक 4 की मौत

पुलिस के मुताबिक गडग जिले के एक गांव में शुक्रवार को बिजली गिरने से दो चरवाहों की मौत हो गई। तो वहीं, राज्य के बागलकोट के बादामी तालुक के एक गांव में घर की छत गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई‌। इसके अलावा, कोप्पल, कलबुर्गी और बीदर में कई मवेशियों की मौत हुई है। कर्नाटक में बारिश से आम जन-जीवन को बहुत नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं, बड़े पैमाने पर किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।

कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे में हो सकती है बारिश

भारतीय मौसम विभाग पहले ही कर्नाटक के मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है वही अगले 4 दिनों के दौरान केरल और तमिलनाडु में भी हल्की मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के दौरान उड़ीसा में गरज बिजली तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें- MBBS करने के 16 साल बाद भी चपरासी के बराबर मिलती थी हैदराबाद के डॉक्टर को सैलरी, वायरल हुई पोस्ट

किस राज्य में कैसा रहेगा तापमान?

भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि आंतरिक महाराष्ट्र, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना और आंतरिक ओडीशा में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस की सीमा में रहेगा। वहीं उत्तर पश्चिम भारत, गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहेगा, जबकि देश के बाकी हिस्सों में यह सामान्य के करीब है।

यह भी पढ़ें- तेलंगाना को मिली दूसरी वंदे भारत ट्रेन, कार्यक्रम से दूर रहे KCR; मोदी बोले- विकास कार्यों से बौखलाए कुछ लोग