Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'सरल' से पूरी तरह डिजिटल हुई भाजपा, एक क्लिक पर राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारी से होगी बात

सरल एप पर भाजपा के तीन करोड़ से अधिक पदाधिकारियों का डाटा अपलोड किया गया है। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारी महज एक क्लिक दूर हैं। इस एप को कोई भी डाउनलोड कर सकता है।

By Jagran NewsEdited By: Anurag GuptaUpdated: Thu, 12 Jan 2023 09:55 PM (IST)
Hero Image
भाजपा का डिजिटलीकरण, 'सरल' से संवाद हुआ सरल; राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारी से होगी बात

नई दिल्ली, नीलू रंजन। भाजपा दुनिया की पहली पूरी तरह से डिजिटल पार्टी बन गई है। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर तक के तीन करोड़ से अधिक पदाधिकारी महज एक क्लिक की दूरी पर हैं। संगठन रिपोर्टिंग एंड एनलाइसिस (सरल) के नाम से तैयार एप पर बूथ स्तर तक पदाधिकारियों का डाटा अपलोड किया जा चुका है और पार्टी के भीतर संवाद और संदेश का यह बड़ा माध्यम बन गया है।

एक क्लिक में पदाधिकारियों से होगा संपर्क

भाजपा के एक राष्ट्रीय महासचिव ने इस एप की खूबियां बताते हुए कहा कि वे दिल्ली मुख्यालय में बैठे हुए किसी भी राज्य के किसी भी स्तर के पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। संपर्क के लिए फोन और एसएमएस दोनों का विकल्प एप पर मौजूद है। उन्होंने इसका प्रदर्शन करते हुए एप पर बिहार का पेज क्लिक किया और अध्यक्ष के सामने बने कॉल के निशान पर क्लिक कर दिया। तत्काल मोबाइल की घंटी बजने लगी और चंद सेंकेड में बिहार के पार्टी अध्यक्ष संजय जायसवाल लाइन पर थे।

सरल से 3 करोड़ पदाधिकारियों तक पहुंचेगा संदेश

उन्होंने कहा कि इसी तरह वे देश में किसी भी राज्य के किसी भी पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि पार्टी के 18 करोड़ कार्यकर्ता हैं, जिनमें से तीन करोड़ से अधिक कार्यकर्ता ऐसे हैं, जो किसी न किसी पद पर हैं। इनमें बूथ स्तर तक के पदाधिकारी शामिल हैं। इतने पदाधिकारियों के साथ संपर्क करना निश्चित रूप से दुरूह काम है, जिसे ''सरल'' ने काफी सरल बना दिया है। इसके सहारे पार्टी एक क्लिक पर तीन करोड़ पदाधिकारियों तक कोई भी संदेश पहुंचा सकती है। या किसी विशेष क्षेत्र या विशेष बूथ के पदाधिकारी तक रियल टाइम में संदेश पहुंचाया जा सकता है। उनके साथ संवाद किया जा सकता है।

पूर्व वित्त सचिव अरविंद मायाराम के खिलाफ FIR दर्ज, CBI ने की छापेमारी; नियमों का उल्लंघन करने का लगा आरोप

एकतरफा संवाद का माध्यम नहीं है एप

उन्होंने कहा कि निचले स्तर पर पार्टी संगठन की कमियों को दूर कर उन्हें क्रियाशील बनाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही देशभर में पार्टी पदाधिकारियों को किसी भी मुद्दे पर एक साथ सक्रिय किया जा सकता है। सरल एप सिर्फ एकतरफा संवाद का माध्यम नहीं है। बल्कि बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों को अपनी आवाज को ऊपर स्तर पर पहुंचाने का मौका मिलेगा। इससे खासतौर पर बूथ स्तर संगठन को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

भाजपा के एक महासचिव ने कहा कि वैसे इस एप को कोई भी डाउनलोड कर सकता है। लेकिन उसके लिए एक्सेस सीमित रहेगा। वह सिर्फ भाजपा के बारे में सामान्य जानकारी वाले पेज तक ही पहुंच सकता है। संगठन वाले हिस्से में एक्सेस को सिर्फ पार्टी के पदाधिकारियों के लिए रिजर्व रखा गया है।

जोशीमठ मामले में केंद्र ने NTPC का किया बचाव, कहा- विष्णुगढ़ पनबिजली परियोजना से नहीं आया दरार

पांच सौ करोड़ की पूंजी से गठित होगी राष्ट्रीय सहकारी बीज सोसाइटी, पांच प्रमुख कंपनियों ने भेजा अपना प्रस्ताव