Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

G-20 Summit: बाइडन लगाएंगे क्वीन्स क्रेप-मर्टल का पौधा, ट्रूडो रोपेंगे अर्जुन; जी 20 समिट में दिखेगा खास नजारा

G-20 Summit 2023 जी20 सम्मेलन में विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होने दिल्ली पहुंच रहे हैं। अमेरिका समेत कई देशों के नेता इस समिट में शामिल होने के अलावा पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। इस बीच इस समिट के जरिए शांति का संदेश भी दिया जाएगा। पीएम मोदी अपने समकक्ष नेताओं के साथ राजघाट में पौधारोपण करेंगे।

By Mahen KhannaEdited By: Mahen KhannaUpdated: Fri, 08 Sep 2023 12:48 PM (IST)
Hero Image
G-20 Summit: पीएम मोदी देंगे शांति का संदेश।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। G-20 Summit राजधानी दिल्ली में जी-20 सम्मेलन के आयोजन के लिए पुख्ता इंतजाम हो चुके हैं। विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष और कई बड़े अधिकारी इस सम्मेलन में शामिल होने दिल्ली भी पहुंच गए हैं। अमेरिका समेत कई देशों के नेता इस समिट में शामिल होने के अलावा पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। 

इन बैठकों में भारत और अन्य देशों के साथ कई समझौतों पर भी बात बन सकती है। इस बीच 9 और 10 को होने वाले इस सम्मेलन से शांति का संदेश भी दिया जाएगा। बता दें कि ये समिट प्रगति मैदान के भारत मंडपम में होगा। 

पीएम मोदी पौधारोपण कर शांति का संदेश देंगे

पीएम मोदी खुद जी20 देशों के नेताओं के साथ शांति का संदेश देने के लिए सम्मेलन के दूसरे सत्र में राजघाट जाकर पौधारोपण करेंगे। 10 सितंबर को होने वाला यह कार्यक्रम इसलिए भी खास है, क्योंकि ये पौधे जी20 देशों से उनके नेता ही लाएंगे। हालांकि, कुछ पौधे भारत के ही होंगे। ये पौधे कई प्रकार के होने वाले हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन क्वीन्स क्रेप-मर्टल, ब्रिटेन के पीएम वीपिंग विलो (सेलिक्स बेबी-लोनिका) और कनाडा के पीएम अर्जुन (टर्मिनलिया अर-जूना) लगाएंगे। आइए, जानें कौन सा देश कौन सा पौधा उगाएगा।

देश पौधा
दक्षिण कोरिया सिल्वर ट्री (नियोलिट्सिया सेरीसिया)
सऊदी अरब खजूर (फीनिक्स डेक्टाइलिफेरा)
इटली और तुर्की  जैतून (ओलिया यूरोपाका)
दक्षिण अफ्रीका रियल येलोवुड (पोडोकार्पस लैटिफोलियस)
जर्मनी    विंटरलिंडे (टिलिया कॉर्डेटा)
अर्जेंटीना    कॉक्सपुर कोरल (एरीथ्रिना क्रिस्टा-गैली) 
चीन और जापान  कैम्फर लॉरेल (सिनामोमम कैम्फोरा) 
ऑस्ट्रेलिया गोल्डन वॉटल और नॉर्दर्न ब्लैक वॉटल 
यूएई   गफ ट्री (शमी) (प्रोसोपिस सिनेरिया)
ओमान 

लोबान (बोसवेलिया सैक्रा) 

मॉरीशस फ्रैंगिपानी (प्लुमेरिया ओबटुसा) 
बांग्लादेश  आम का पौधा   (मंगिफेरा इंडिका)
नाइजीरिया अफ्रीकन महोगनी (खया सेनेगलेंसिस) 
मिस्र  डौम/डेट पाम (हाइफेन थेबाइका/फीनिक्स डेक्टाइलिफेरा) 
स्पेन जैतून 
फ्रांस  गूलर/चिनार (प्लैटैनस ओरि-एंटालिस) 
रूस चिर पाइन (पीनस रॉक्सबर्गी)

यह भी पढ़ें- G20: दिल्ली के कई रास्तों पर दिख रहा लॉकडाउन सा नजारा, पढ़ें किन इलाकों में है सख्ती और कहां ढील; एप करेगा मदद

ऐसा होगा कार्यक्रम

10 सितंबर को सबसे पहले पौधारोपण कार्यक्रम ही होगा। सुबह पीएम मोदी समेत कई जी20 नेता राजघाट जाएंगे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद प्रगति मैदान में पौधरोपण होगा और फिर जी 20 का तीसरा सत्र शुरू होगा। इसके बाद समिट का समापन समारोह होगा।