Hindi Breaking News Today 16 July: श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री का बयान, कहा- 'अभी सिर्फ भारत से मिल रही मदद, दूसरे देशों से भी मांगी सहायता'
Breaking News in Hindi Today: श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकेरा ने बताया कि हमने विभिन्न देशों से ईधन के लिए अनुरोध किया है। इसलिए, कोई भी देश जो हमारी मदद के लिए आता है, हम उसकी सराहना करते हैं। अभी, भारत सरकार ही एकमात्र देश है जिसने हमें एक क्रेडिट लाइन प्रदान की है।
नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जालौन में 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। यह एक्सप्रेस-वे सात जिलों से होकर गुजरा है वहीं, महाराष्ट्र कैबिनेट ने आज औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव करने का फैसला किया है। साथ ही नवी मुंबई हवाई अड्डे का नाम बदलकर डीवी पाटिल हवाई अड्डा कर दिया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबिता पात्रा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गुजरात दंगे 2002 में जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपमानित करने की चेष्टा कांग्रेस ने षड्यन्त्र के तहत की थी परत दर परत उसकी सच्चाई सामने आ रही है।
Breaking News in Hindi Today
देश भर की अदालतों में करीब 5 करोड़ मामले लंबित- किरण रिजिजू
जयपुर में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि कल मैनें अपने डिपार्टमेंट के आफिसर से बात की है कि कुछ ऐसा ठोस कदम उठाना चाहिए, जिससे हम 2 करोड़ केस को 2 साल में खत्म कर सकें। मैं कही भी जाता हूं तो पहला सवाल मेरे सामने यही आता है कि सरकार पेंडिंग केस को खत्म करने के लिए क्या कदम उठा रही है। चिंता की बात यह है कि आज देश भर की अदालतों में करीब 5 करोड़ मामले लंबित हैं। इन मामलों को कम करने के लिए सरकार और न्यायपालिका को समन्वय में काम करने की जरूरत है।
Rajasthan | Its a matter of concern that today there are about 5 crore cases pending in courts across the country. To reduce these cases, government and judiciary need to work in coordination: Union Law Minister Kiren Rijiju in Jaipur pic.twitter.com/8vLost8mb1
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 16, 2022
उर्दू नहीं बोलने पर युवक की हत्या
Karnataka News कर्नाटक पुलिस की चार्जशीट में कहा गया है कि युवक की हत्या इसलिए की गई क्योंकि वह उर्दू नहीं बोल सकता था। 22 वर्षीय चंद्रू की 5 अप्रैल को बेंगलुरु के जेजे नगर पुलिस थाना सीमा में एक समूह द्वारा हत्या की गई थी।
पश्चिम बंगाल में भाजपा ने लगाए ममता बनर्जी के विरोध में पोस्टर
पश्चिम बंगाल में भाजपा द्वारा सीएम ममता बनर्जी को आदिवासी समुदाय विरोधी कहने वाले पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाई गई है। बता दें कि टीएमसी ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन किया है।
West Bengal | Posters calling CM Mamata Banerjee "anti-tribal community" being put up by BJP in the state. The poster also shows NDAs Presidential candidate Droupadi Murmu and PM Narendra Modi.
— ANI (@ANI) July 16, 2022
TMC has supported Yashwant Sinha, Oppositions candidate for the Presidential poll. pic.twitter.com/2GW9791F2h
आइसोलेशन यूनिट में भर्ती कराए गए ओ पनीरसेल्वम
तमिलनाडु के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम को 15 जुलाई को COVID-19 के हल्के लक्षणों के बाद एमजीएम हेल्थकेयर में आइसोलेशन यूनिट में भर्ती कराया है। फिलहाल वह आब्जर्वेशन में है।
O Panneerselvam, former Deputy Chief Minister of Tamil Nadu admitted to the isolation unit at MGM Healthcare on 15th July with mild symptoms of #COVID19. Hes currently under observation. He is stable & on medication as advised by the Clinical team: MGM Healthcare
— ANI (@ANI) July 16, 2022
(File photo) pic.twitter.com/BmcGHFd64E
संकटग्रस्त श्रीलंका में स्थिति बेकाबू
Sri Lanka Food Crisis श्रीलंका में आर्थिक और राजनितिक हालात दोनों ही खराब हैं। अभूतपूर्व आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका की हालात यह है कि अब लोगों के पास खाने को भोजन नहीं है। लोग खाने को त्राहि-त्राहि मचा रखे हैं।
केरल में मिले मंकीपाक्स केस के बाद चौकस हुई भारत सरकार
Monkeypox Cases भारत में मंकीपाक्स का पहला मामला सामने आने के बाद केंद्र सरकार अलर्ट हो गई और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एक्सपर्ट टीम को केरल भेजा गया। साथ ही सरकार ने गाइडलाइन्स जारी की हैं।
बाढ़ से आंध्र प्रदेश में बिगड़े हालात
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने गोदावरी बाढ़ और राहत उपायों पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सभी बाढ़ प्रभावित परिवारों को युद्धस्तर पर राशन सामग्री एवं दैनिक आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया जायेगा।
बारिश के कारण तापी नदी का जलस्तर बढ़ा
गुजरात में लगातार भारी बारिश के कारण कई नदियां उफान पर हैं। बारिश के कारण सूरत में तापी नदी का जलस्तर बढ़ गया है।
#WATCH | Gujarat: Water level rises in Tapi River in Surat due to incessant heavy rainfall.
— ANI (@ANI) July 16, 2022
(15.07.2022) pic.twitter.com/xNGps3LQYI
लुलु माल के बाहर हिंदू युवा मंच के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
लखनऊ के लुलु माल के बाहर आज बड़ी संख्या में हिंदू युवा मंच के कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कथित तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ करने का प्रयास किया। हालांकि, बाद में उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बता दें कि माल के अंदर नमाज अदा करने वाले लोगों के एक समूह का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद बड़ गया था।
UP | A large number of Hindu Yuva Manch workers arrived at Lulu mall in Lucknow today & allegedly attempted to recite Hanuman Chalisa. They were later detained by Police
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 16, 2022
A controversy broke out recently after video of a group of people offering namaz inside the mall,became viral pic.twitter.com/1nAuccLs4v
ठाकरे गुट ने किया महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
एमवीए सरकार द्वारा औरंगाबाद और उस्मानाबाद के नाम बदलने की समीक्षा करने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले के खिलाफ औरंगाबाद में ठाकरे गुट के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि राज्य सरकार ने आज औरंगाबाद का नाम छत्रपति संभाजीनगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव करने की घोषणा की है। इससे पहले एकनाथ शिंदे सरकार ने इस फैसले को अवैध बताया था।
Shiv Sena (Thackeray faction) protest in Aurangabad against Maharashtra govts decision to review renaming of Aurangabad & Osmanabad by MVA govt
— ANI (@ANI) July 16, 2022
State Govt today announced renaming of Aurangabad as Chhatrapati Sambhajinagar&Osmanabad as Dharashiv, said, earlier decision illegal pic.twitter.com/bMpPTaIN2z
शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले कार्यक्रम में सीएम बघेल ने की शिरकत
डीडीयू सभागार में शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 44वें शतरंज ओलंपियाड की मशाल का छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर स्वागत है। शतरंज का जनक भारत को कहा जाता है और 44वां ओलंपियाड भारत में होने जा रहा है, इसके लिए मैं सभी को बहुत बधाई देता हूं।
44वें शतरंज ओलंपियाड की मशाल का छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर स्वागत है। शतरंज का जनक भारत को कहा जाता है और 44वां ओलंपियाड भारत में होने जा रहा है, इसके लिए मैं सभी को बहुत बधाई देता हूं: डीडीयू सभागार में शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल pic.twitter.com/sWiHEXLXmB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2022
भारतीय उच्चायुक्त बोले, श्रीलंका में आर्थिक सुधार के लिए भारत का समर्थन जारी रहेगा
श्रीलंका के नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए श्रीलंकाई संसद की बैठक से पहले, भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले (Indian High commissioner Gopal Baglay) ने शनिवार को संसद अध्यक्ष महिंदा यापा अभयवर्धन (Speaker Mahinda Yapa Abeywardena) से मुलाकात की और कहा कि श्रीलंका में लोकतंत्र, स्थिरता और आर्थिक सुधार के लिए भारत का समर्थन जारी रहेगा।
बारिश के कारण ओवरफ्लो हुआ बांध
गुजरात में भारी बारिश के कारण गोंडल में वेरी बांध ओवरफ्लो हो गया है। जिससे कई क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
#WATCH | Gujarat: Veri Dam in Gondal overflows due to heavy rainfall in the region. pic.twitter.com/Tn1BFHCs0T
— ANI (@ANI) July 16, 2022
प्रकाश आंबेडकर ने की यशवंत सिन्हा से अपील
वंचित बहुजन आघाडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने यशवंत सिन्हा से राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट देने के लिए पार्टियों के कई अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के सदस्यों ने अपना समर्थन दिया है।
Requesting Yeshwant Sinha to withdraw from the Presidential race because many Scheduled Caste and Scheduled Tribe members from across the parties are joining to vote in favour of Droupadi Murmu: Prakash Ambedkar, National President of Vanchit Bahujan Aaghadi
— ANI (@ANI) July 16, 2022
(File photo) pic.twitter.com/pSO7BJpv1b
अब 'गोगोई' ट्वीट को लेकर फंसी TMC सांसद महुआ मोइत्रा
FIR on Mahua Moitra महुआ मोइत्रा द्वारा एक ट्वीट में गोगोई उपनाम को शारीरिक शोषण से जोड़ने चलते उनपर एफआइआर की गई है और माफी मांगने की मांग की गई है। टीएमसी सांसद अपने ट्वीट से संसद में कुछ शब्दों के इस्तेमाल पर कथित प्रतिबंध पर सवाल उठा रहीं थी।
निचली अदालत मस्जिद के खिलाफ मुकदमे की वैधता तय कर सकती है- हाई कोर्ट
कर्नाटक हाई कोर्ट (Karnataka High Court) ने मंगलुरु में एक मस्जिद का सर्वेक्षण करने के लिए एक आयुक्त की नियुक्ति की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। मंगलुरु के टी ए धनंजय और बी ए मनोज कुमार द्वारा एक मूल मुकदमा दायर किया गया था, जिसमें कहा गया था कि मंगलुरु के पास थेंका उलिपडी गांव, मलाली (Thenka Ulipady Village, Malali) में असैद अब्दुल्लाही मदनी मस्जिद (Assayed Abdullahi Madani Mosque) के नवीनीकरण के दौरान एक मंदिर के कुछ हिस्सों की खोज की गई थी।
निचली अदालत मस्जिद के खिलाफ मुकदमे की वैधता तय कर सकती है: कर्नाटक हाई कोर्ट
यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी AAP
आम आदमी पार्टी विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी। सांसद संजय सिंह ने बताया कि हम द्रौपदी मुर्मू का सम्मान करते हैं, लेकिन हम यशवंत सिन्हा को वोट देंगे।
"AAP will support Oppositions Presidential candidate Yashwant Sinha. We respect Droupadi Murmu but we will vote for Yashwant Sinha," says AAP MP Sanjay Singh
— ANI (@ANI) July 16, 2022
(File photo) pic.twitter.com/ESnHxtAN7s
अभी सिर्फ भारत से ही मिल रही मदद- श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री
श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकेरा ने बताया कि हमने विभिन्न देशों से (ईंधन के लिए) अनुरोध किया है। इसलिए, कोई भी देश जो हमारी मदद के लिए आता है, हम उसकी सराहना करते हैं। अभी, भारत सरकार ही एकमात्र देश है जिसने हमें एक क्रेडिट लाइन प्रदान की है।
We have made requests (for fuel) to different countries. So, any country that comes to help us, we appreciate that. Right now, the Indian Govt is the only country that has provided us with a credit line: Kanchana Wijesekera, Sri Lankan Power and Energy Minister, in Colombo (1/2) pic.twitter.com/Cs67wHPXlM
— ANI (@ANI) July 16, 2022
रेवड़ी कल्चर देश के विकास के लिए बहुत घातक है- पीएम मोदी
हमारे देश में मुफ्त की रेवड़ी बांटकर वोट बटोरने का कल्चर लाने की कोशिश हो रही है। ये रेवड़ी कल्चर देश के विकास के लिए बहुत घातक है। इस रेवड़ी कल्चर से देश के लोगों को बहुत सावधान रहना है: PM मोदी
दिल्ली में हुई भारी बारिश
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई। वीडियो उत्तम नगर इलाके का है।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हुई। वीडियो उत्तम नगर इलाके से हैं। pic.twitter.com/2yHEAW7czg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2022
पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने इस्तीफे में किया अपना बचाव
श्रीलंका में भयंकर आर्थिक संकट के बीच सिंगापुर भागे गोटाबाया राजपक्षे ने राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं इसके बाद पड़ोसी मुल्क में हिंसक प्रदर्शन अब थम गया है। लेकिन पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के खिलाफ लोगों में नराजगी अभी तक कायम है। इस बीच श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने एक दिन पहले दिए इस्तीफे में अपना बचाव किया है। उन्होंने अपने त्याग पत्र में कई बातें कही हैं।
बुंदेलखंड की औद्योगिक प्रगति को गति देगा एक्सप्रेसवे- पीएम मोदी
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से चित्रकूट से दिल्ली की दूरी तो 3-4 घंटे कम हुई ही है, लेकिन इसका लाभ इससे भी कहीं ज्यादा है। ये एक्सप्रेसवे यहां सिर्फ वाहनों को गति नहीं देगा, बल्कि ये पूरे बुंदेलखंड की औद्योगिक प्रगति को गति देगा: PM मोदी
गुजरात सरकार को बदनाम करने के लिए तीस्ता सीतलवाड़ को मिले थे 30 लाख रुपये
गुजरात दंगा मामले (Gujarat Riots) की जांच कर रही SIT ने सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। SIT की रिपोर्ट के अनुसार, तीस्ता सीतलवाड़ ने तत्कालीन गुजरात सरकार को बदनाम करने की साजिश रची थी। उन्होंने इसके लिए सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल से 30 लाख रुपये स्वीकार किए थे।
महाराष्ट्र में बारिश और बाढ़ से गई 102 लोगों की जान
राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, 1 जून से महाराष्ट्र में बारिश और बाढ़ से संबंधित घटनाओं में 102 लोगों की जान चली गई। पिछले 24 घंटों में दो मौतें दर्ज की गईं है।
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला
महाराष्ट्र कैबिनेट ने आज औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव करने का फैसला किया है। साथ ही नवी मुंबई हवाई अड्डे का नाम बदलकर डीवी पाटिल हवाई अड्डा कर दिया गया है। इससे पहले उद्धव ठाकरे ने अपने आखिरी कैबिनेट में इस पर फैसला लिया था।
Maharashtra cabinet, today, decided to rename Aurangabad as Sambhajinagar & Osmanabad as Dharashiv. Navi Mumbai airport renamed DB Patil airport. Decision was earlier taken by Uddhav Thackeray in his last cabinet, but it was illegal. So, this was decided today:CM & Dy CM announce pic.twitter.com/Yd9ix96xGP
— ANI (@ANI) July 16, 2022
पीएम मोदी ने किया बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालौन में 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया।
उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालौन में 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। pic.twitter.com/VjQz6ZsIrf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2022
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली में NAFCARD द्वारा आयोजित ARDBs के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश की खेती को भाग्य के आधार से परिश्रम के आधार पर परिवर्तित करने का काम कृषि और ग्रामीण विकास बैंकों ने किया है।
देश की खेती को भाग्य के आधार से परिश्रम के आधार पर परिवर्तित करने का काम कृषि और ग्रामीण विकास बैंकों ने किया: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली में NAFCARD द्वारा आयोजित ARDBs के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए pic.twitter.com/8PVJjeRGGw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2022
Sri Lanka Crisis: अच्छे दिनों के इंतजार में पेट्रोल पंपों पर लगी हैं आटो-टैक्सी की लंबी लाइन
श्रीलंका अपनी आजादी के बाद से सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। लोगों के पास खाने के पैसे नहीं हैं तो सरकार के पास विदेशों से जरूरी चीजों का आयात करने के लिए धन नहीं है। श्रीलंका की बदहाल होती आर्थिक स्थिति के बीच लोगों ने अच्छा समय आने की उम्मीदें बरकरार रखी हुई हैं। श्रीलंका के पेट्रोल पंपों के आगे लगी आटो और टैक्सी की लंबी लाइनें इसी तरफ इशारा कर रही हैं। यहां पर ये लाइनें एक या दो दिनों से नहीं लगी हैं बल्कि कई दिनों से जारी हैं।
13 एक्सप्रेसवे वाला देश का पहला राज्य बना यूपी
देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में बड़ा भागीदार उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है, जहां पर 13 एक्सप्रेसवे हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी के आज बुंदेलखंड एक्सप्रेस के उदघाटन करने के बाद से प्रदेश को छठा एकसप्रेसवे मिलेगा। छह परिचालन के साथ ही प्रदेश में सात एक्सप्रेसवे के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। इनकी कुल लम्बाई 1225 किलोमीटर की है।
भाजपा का सोनिया गांधी पर बड़ा हमला
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबिता पात्रा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गुजरात दंगे 2002 में जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपमानित करने की चेष्टा कांग्रेस ने षड्यन्त्र के तहत की थी परत दर परत उसकी सच्चाई सामने आ रही है।
सोमवार से शुरू होगा मानसून सत्र
संसद का मानसून सत्र सोमवार, 18 जुलाई से शुरू हो रहा है। यह 12 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान संसद के दोनों सदनों में 18 बैठकें होंगी जिसमें सरकार की ओर से कुल 24 विधेयक पेश किए जाएंगे। सत्र के पहले दिन ही राष्ट्रपति चुनाव है जो इसे खास बना रहा है। वहीं 6 अगस्त को उपराष्ट्रपति चुनाव भी है।
Parliament Monsoon Session: सोमवार से शुरू होगा मानसून सत्र, पेश किए जाएंगे 24 नए विधेयक
देश में अब तक लगाए गए 199.71 करोड़ टीके
भारत में राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 199.71 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। 12-14 आयु वर्ग में 3.79 करोड़ से अधिक टीके की पहली खुराक लगाई गई है। साथ ही भारत में कोरोना के सक्रिय मामले 1,40,760 हो गए हैं। बता दें कि पिछले 24 घंटों में 20,044 नए मामले सामने आए हैं।
जो बाइडन के सऊदी अरब दौरे के बीच इजरायल ने गाजा पर दागे राकेट
इजरायल के लड़ाकू जेट विमानों ने शनिवार को राकेट लान्च के बाद गाजा पर हमला कर दिया। यह हमला ऐसे समय में हुआ, जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मध्य पूर्व की यात्रा पर इजरायल से सऊदी अरब के लिए इस क्षेत्र में इजरायल के एकीकरण को गहरा करने के उद्देश्य से उड़ान भरी।
जो बाइडन के सऊदी अरब दौरे के बीच इजरायल ने गाजा पर दागे राकेट, हमास के सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना
बम की धमकी मिलने के बाद खाली कराया गया टर्मिनल
समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, बम की धमकी के कारण सैन फ्रांसिस्को हवाई अड्डे के टर्मिनल को खाली कराया गया है।
Monkeypox को लेकर सरकार एक्टिव मोड में
दुनियाभर में कोरोना की महामारी के बाद अब मंकीपाक्स का प्रकोप देखा जा रहा है। कई देशों में मंकीपाक्स के केस सामने आने के बाद अब भारत में भी इसका एक केस मिला है। केरल में दो दिन पहले ही पहला केस मिला है, यूएई से केरल लौटे एक व्यक्ति में इसके लक्षण पाए गए हैं। केस मिलने के बाद से केंद्र सरकार एक्टिव मोड में आ गई है। इस बीच गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने भी राज्य में पुख्ता व्यवस्था करने की बात कही है।
पीएम मोदी पहुंचे कानपुर
पीएम नरेंद्र मोदी बुंदेलखंड एक्सप्रेस की सौगात देने के लिए यूपी के कानपुर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के लिए जालौन जाएंगे।
PM Narendra Modi landed in Kanpur, UP. He is on the way to Jalaun to inaugurate the Bundelkhand Expressway. CM Yogi Adityanath and other dignitaries received him at the airport: Prime Ministers Office (PMO)
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 16, 2022
(Pic: PMO India) pic.twitter.com/bCeQJxElE6
भीषण गर्मी से जल रहा यूरोप
भारत के कई राज्य इन दिनों बाढ़ का प्रकोप झेल रहे हैं। इनमें कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और असम शामिल हैं। वहीं अन्य देशों की बात करें तो पाकिस्तान के कुछ हिस्से भी बाढ़ की चपेट में हैं। केन्या में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इनके अलावा दुनिया के कई दूसरे हिस्से जिसमें लगभग समूचा यूरोप शामिल है, इन दिनों भीषण गर्मी से बेहाल हैं।
कुदरत का कहर: भीषण गर्मी से जल रहा यूरोप तो बाढ़ की मार झेल रहे भारत के कई राज्य
पुलिस ने चार नाबालिगों को पकड़ा
दिल्ली के जहांगीरपुरी में 15 जुलाई को एक शख्स पर फायरिंग करने वाले 4 नाबालिग लड़कों को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपितों का कहना है कि 7 महीने पहले युवक ने एक नाबालिग के पिता को पीटा था जिसका बदला लेने आए थे।
#WATCH | Delhi: 4 minor boys apprehended for firing at a man in Jahangirpuri on 15th July. The man has been hospitalised. Case u/s 307 IPC registered. Accused say that the man had beaten up father of one of the minors 7 months back & they had come to take revenge.
— ANI (@ANI) July 16, 2022
(Source: CCTV) pic.twitter.com/Icl2i4x3LN
ATF की कीमत में आई 2.2 फीसद की गिरावट
ATF (Aviation Turbine Fuel) की कीमतों में गिरावट आई है। कुछ दिनों पहले इसकी कीमतें आसमान छू रही थीं। वहीं, अब एटीएफ की कीमत में रिकॉर्ड उच्च स्तर से 2 फीसद से ज्यादा की गिरावट आई है। बता दें कि एटीएफ का इस्तेमाल हवाई जहाज में किया जाता है।
ATF की कीमत में आई 2.2 फीसद की गिरावट, जानें कितना रुपये हुआ कम
सीएम भगवंत मान के आवास के सामने आत्महत्या का प्रयास
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के समक्ष पिछले ढाई महीने से मोर्चे पर बैठे पंजाब पुलिस भर्ती 2016 में वेटिंग व 2017 वेरिफिकेशन उम्मीदवारों में से एक युवक ने मध्य रात्रि काे स्प्रे पीकर आत्महत्या का प्रयास किया।
देहरादून को क्लीन सिटी ग्रीन सिटी बनाया जाएगा- CM पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर वन विभाग द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर सीएम ने कहा कि देहरादून को क्लीन सिटी ग्रीन सिटी बनाने का अभियान शुरू किया गया है। संस्थाओं द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है और ये कार्यक्रम अगले एक महीने तक चलेगा।
देहरादून को क्लीन सिटी ग्रीन सिटी बनाने का अभियान शुरू किया गया है। संस्थाओं द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है और ये कार्यक्रम अगले एक महीने तक चलेगा: उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी हरेला पर्व के अवसर पर वन विभाग द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में pic.twitter.com/2NVRrFy6N7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2022
भाजपा आज उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार के नाम की कर सकती है घोषणा
Vice President Election 2022 भाजपा आज संसदीय बोर्ड की बैठक में उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार के नाम को अंतिम रूप दे सकती है। बता दें कि इसके संसदीय बोर्ड में पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य शामिल हैं जो नाम पर मुहर लगाएंगे।
शिरोमणि अकाली दल के नेता निर्मल सिंह काहलों का निधन
शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष निर्मल सिंह काहलों का निधन हो गया है। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी है।
Senior Shiromani Akali Dal leader and former Punjab Vidhan Sabha Speaker Nirmal Singh Kahlon passes away - tweets party president Sukhbir Singh Badal. pic.twitter.com/zUkRxaLg2c
— ANI (@ANI) July 16, 2022
सेना के जवानों ने चलाया बचाव अभियान
राजस्थान के श्रीगंगानगर इलाके में सेना और बीएसएफ के जवानों ने भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति से प्रभावित इलाके में बचाव अभियान चलाया है।
#WATCH | Army & BSF personnel conduct rescue operations in Rajasthans Sri Ganganagar area affected by a flood-like situation due to heavy rains, several houses flooded pic.twitter.com/kapeLnWD7i
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 16, 2022
घर बनाने में जुटी भारतीय सेना
जम्मू-कश्मीर में सेना के जवानों ने पुंछ के गुलपुर इलाके में भारी बारिश से टूटे हुए घर को फिर से बनाने में एक परिवार की मदद की।
#WATCH जम्मू-कश्मीर: सेना के जवानों ने पुंछ के गुलपुर इलाके में भारी बारिश से टूटे हुए घर को फिर से बनाने में एक परिवार की मदद की। pic.twitter.com/bP0Wj6kiEC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2022
उत्तराखंड में 18 जुलाई को भारी बारिश का अनुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड में 18 जुलाई को बारिश में बढ़ोत्तरी होगी। कई जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। 19-20 जुलाई को कुमाऊं क्षेत्र की कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। देहरादून, हरिद्वार, टिहरी में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी।
देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 20,044 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 18,301 ठीक हुए और 56 लोगों की मौत हुई। देश में सक्रिय मामले बढ़कर 1,40,760 हो गए हैं। वहीं, दैनिक सकारात्मकता दर 4.80% है।
#COVID19 | India reports 20,044 fresh cases, 18,301 recoveries, and 56 deaths in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) July 16, 2022
Active cases 1,40,760
Daily positivity rate 4.80% pic.twitter.com/lvMcyWZ0ti
श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए लगी लंबी लाइन
श्रीलंका के क्रिकेटर चमका करुणारत्ने को गाड़ी में तेल भरवाने के लिए लंबी कतार में 2 दिन तक इंतजार करना पड़ा। उन्होंने बताया हम बड़ी समस्या में हैं। मैं पिछले 2 दिनों से तेल भरवाने के लिए कतार में खड़ा हूं। मैंने इसे 10,000 रुपये में भरवाया है, जो 2-3 दिनों तक चलेगा।
#WATCH | Sri Lankan cricketer Chamika Karunaratne speaks to ANI; says, "Weve to go for practices in Colombo&to different other places as club cricket season is on but Ive been standing in queue for fuel for past 2 days. I got it filled for Rs 10,000 which will last 2-3 days..." pic.twitter.com/MkLyPQSNbZ
— ANI (@ANI) July 16, 2022
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने किया आगाह
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने विभाजनकारी एजेंडे के तहत देश की शांति और अखंडता के लिए खतरा पैदा करने वाली ताकतों और निहित स्वार्थों के खिलाफ बीते दिन आगाह किया। नायडू ने जोर देते हुए कहा कि किसी भी संस्कृति, धर्म या भाषा को बदनाम करना भारतीय संस्कृति नहीं है।
गुजरात, असम, महाराष्ट्र में बाढ़ और बारिश ने मचाई तबाही
Flood crisis बाढ़ और वर्षा से कई राज्यों में स्थिति बिगड़ी लोग परेशान हैं।आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी लगातार खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। मौसम विभाग ने महराष्ट्र गुजरात समेत कई राज्यों में आने वाले कुछ दिनों में भारी बारिश का अनुमान जताया है।
भाजपा आज कर सकती है उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा
भाजपा आज होने वाली संसदीय बोर्ड की बैठक में उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर सकती है। उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मंथन के लिए पार्टी मुख्यालय में संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई गई है।
बाढ़ के बीच संपन्न हुई शादी
आंध्र प्रदेश के कोनसीमा जिले में बाढ़ की स्थिति के बीच एक जोड़े की शादी संपन्न हुई। इस दौरान दुल्हन का परिवार नाव के माध्यम से दूल्हे के घर पहुंचा। बता दें कि क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए एसडीआरएफ की टीमों की तैनाती की गई है।
Andhra Pradesh | A couple was wed amid flood situation in the Konaseema district yesterday after the brides family decided to reach the groom via boats as all roads remained inundated. The journey was made possible with the help of SDRF teams deployed in the area. pic.twitter.com/uzurlw6l64
— ANI (@ANI) July 16, 2022
कांवड़ यात्रा को लेकर हरिद्वार प्रशासन तैयार
हरिद्वार के डीएम वीएस पांडे ने बताया कि कांवड यात्रा क देखते हुए सभी कार्यों को पूरा कर दिया गया है। सभी चौराहों, गलियों में जहां से कांवड़ आएंगे, पुलिस तैनात कर दी गई है। यात्रा मार्ग पर मांस की सभी दुकानें बंद की गई हैं, साथ ही यात्रा मार्गों पर मौजूद शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
Uttarakhand | All duties have been activated. Police deployed at all roundabouts, lanes from where kanwars will move. All meat shops on yatra route closed. Liquor shops will be closed towards yatra routes & their shutters will be opened to opposite sides: VS Pandey, DM Haridwar pic.twitter.com/RKMRkPZnA9
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 16, 2022
रुबैया सईद ने की यासीन मलिक की पहचान
1989 अपहरण मामले में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बहन रूबैया सईद ने कल जम्मू में विशेष टाडा अदालत के समक्ष यासीन मलिक और 3 अन्य आरोपियों की पहचान की। मामले में अगली सुनवाई 23 अगस्त को होगी।
1989 kidnapping case | Visuals of Rubaiya Sayeed, the sister of PDP chief Mehbooba Mufti, while being brought out of Special TADA court in Jammu yesterday. She identified Yasin Malik & 3 other accused, before the court yesterday. The next date of hearing in the matter is 23rd Aug pic.twitter.com/DcOTTGspRo
— ANI (@ANI) July 16, 2022
जो बाइडन ने बैठक के दैरान उठाया जमाल खशोगी की हत्या का मुद्दा
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) मध्य पूर्व की अपनी पहली यात्रा के दौरान सऊदी अरब पहुंचे। जो बाइडन और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (Prince Mohammed bin Salman) के बीच बैठक हुई। बैठक के दैरान दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बाइडन ने बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा मैने बैठक की शुरुआत में ही यह मुद्दा उठाया। मैंने बहुत सीधे तौर पर कहा कि एक अमेरिकी राष्ट्रपति का मानवाधिकारों के मुद्दे पर चुप रहना सही नहीं है। मैं हमेशा अपने मूल्यों के लिए खड़ा रहूंगा।
ब्रेन-डेड महिला के परिवार ने अंगदान के जरिए बचाई 5 लोगों की जान
अंगदान को महादान क्यों कहा जाता है उसका एक जबरदस्त उदाहरण सामने आया है। एक युवा ब्रेन-डेड महिला के परिवार द्वारा अंगों का दान करने की वजह से पांच लोगों की जान बच गई, जिसमें दो सैनिक भी शामिल हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क अधिकरी (Defence PRO) ने बताया कि एक युवा महिला को दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद उसके जीवन के अंतिम चरण में पुणे में स्थित कमांड अस्पताल (दक्षिणी कमान), (CHSC) में लाया गया था।
Corona की नई लहर को लेकर WHO की चीफ सांइटिस्ट की चेतावनी
कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) एक बार फिर भारत समेत विश्व के अन्य देशों में बढ़ रहा है। भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 20 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना वायरस संक्रमण की नई लहर (Corona New Wave) के संकेत देते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
Corona की नई लहर को लेकर WHO की चीफ सांइटिस्ट की चेतावनी, देश बना लें एक्शन प्लान
गर्भपात संबंधी कानून को लेकर बड़ा फैसला
अमेरिका में गर्भपात संबंधी कानून बहाल करने को लेकर डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा कांग्रेस के निचले सदन हाउस आफ रिप्रेजेंटेटिव (House of Representatives) में शुक्रवार को गर्भपात संबंधी कानून को लेकर पेश किए गए दो विधेयक को मंजूरी मिल गई।
Abortion Access In US: अमेरिकी संसद के निचली सदन ने गर्भपात संबंधी कानून बहाल करने की दी मंजूरी
बाढ़ से कई राज्यों में बिगड़े हालात
देश के कई राज्यों में बाढ़ से हालात खराब हैं। असम में 2.10 लाख से अधिक लोग बाढ़ से घिरे हैं। दक्षिण गुजरात कुछ दिनों से भारी वर्षा जारी है। वहीं आंध्र प्रदेश में 62 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
सूडान में आदिवासी संघर्ष में 31 लोगों की मौत
सूडान (Sudan) के ब्लू नाइल राज्य (Blue Nile State) में शुक्रवार को एक आदिवासी संघर्ष (Tribal Conflict) में 31 लोगों की मौत हो गई। राज्य सरकार ने यह जानकारी दी। राज्य की सुरक्षा समिति ने एक बयान में कहा, शुक्रवार को क्षेत्र के कुछ शहरों में आदिवासी संघर्ष हुए, जिसमें 31 लोग मारे गए और 39 अन्य घायल हो गए। जबकि 16 दुकानें नष्ट हो गईं।
Tribal Clashes In Sudan: सूडान में आदिवासी संघर्ष में 31 लोगों की मौत, 39 घायल
पीएम नरेन्द्र मोदी आज 12 बजे बुंदेलखंड को देंगे एक्सप्रेस-वे का तोहफा
उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड के लिए विकास और रोजगार की नई राहें खोलने वाला बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दोपहर 12 बजे करीब इसका शुभारंभ करेंगे और बुंदेली धरा के विकास के सफर में एक और कड़ी जोड़ेंगे।
LOC पार करते वक्त पकड़ी गई पाकिस्तानी महिला
जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना ने एलओसी पार कर रही एक महिला को पकड़ा है। बता दें महिला का नाम रोजिना है, वह पाकिस्तान के इस्लामाबाद की रहने वाली हैं। जो कल पुंछ के चाकन-दा-बाग इलाके से पकड़ी गई है।