Breaking News Today 5 March: रूस और यू्क्रेन के बीच 10वें दिन भी जंग जारी, मणिपुर में सुबह 9 बजे तक हुआ 11.40% मतदान
रूस और यूक्रेन के बीच जंग 10वें दिन भी जारी है। यूक्रेन में रूसी सैन्य कार्रवाई से हालात काफी खराब हो चुके हैं। मणिपुर के 6 जिलों की 22 सीटों पर मतदान हो रहा है। दूसरे चरण के चुनाव के लिए 1,247 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चरण में कुल लगभग 8.38 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
नई दिल्ली, एजेंसियां। रूस और यूक्रेन के बीच जंग 10वें दिन भी जारी है। यूक्रेन में रूसी सैन्य कार्रवाई से हालात काफी खराब हो चुके हैं। यूक्रेन के राष्Xzwj;ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्Xzwj;की ने नाटो पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि नाटो ने यूक्रेन के शहरों और गांवों पर बमबारी के लिए ग्रीन सिग्Xzwj;नल दिया है। वहीं, यूक्रेन में फंसे भारतीयों की घर वापसी जारी है। यूक्रेन से आपरेशन मिशन गंगा के तहत अब तक 11,000 भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वतन वापसी हो चुकी है। उधर मणिपुर में दूसरे चरण के लिए सुबह से ही वोटिंग जारी है। मणिपुर के 6 जिलों की 22 सीटों पर मतदान हो रहा है। दूसरे चरण के चुनाव के लिए 1,247 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चरण में कुल लगभग 8.38 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके अलावा इस चरण में दो महिलाओं सहित 92 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके चुनावी भाग्य का फैसला दूसरे चरण के मतदाता तय करेंगे।
रमन निवास पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने वाराणसी के दौरे पर महमूरगंज में रमन निवास पहुंचे। पीएम यहां प्रबुद्ध सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के महमूरगंज में रमन निवास पहुंचे। पीएम यहां प्रबुद्ध सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। pic.twitter.com/MOa5iGTcaa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2022
वैक्सीन की 15.62 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध
स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 179.53 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 15.62 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध हैं।
सांबा जिले में पांच लोगों की मौत
जम्मू और कश्मीर के सांबा जिले के मानसर इलाके के पास आज सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के सांबा के थाना प्रभारी ने बताया कि आज सुबह एक दुर्घटना में कुल पांच लोगों की मौत हुई है, जबकि एक शख्स घायल हो गया है।
मणिपुर में सुबह 9 बजे तक हुआ 11.40% मतदान
मणिपुर विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में आज सुबह 9 बजे तक 11.40% मतदान हुआ है।
मणिपुर में 100 फीसदी बनेगी भाजपा की सरकार- थोकचोम राधेश्याम सिंह
भाजपा नेता थोकचोम राधेश्याम सिंह ने मणिपुर विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि मणिपुर में 100 फीसदी बीजेपी की सरकार बनने वाली है, हमें पूर्ण बहुमत मिलने वाला है।
अर्जुन राम मेघवाल ने किया भाजपा की जीत का दावा
भाजपा नेता अर्जुन राम मेघवाल ने वाराणसी में चुनाव-प्रचार के दौरान भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि सभी दल चुनाव लड़ते हैं। भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बना रही है। सपा-बसपा ये लड़ाई लड़ रही है कि दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन रहेगा और कांग्रेस चौथे और पांचवे नंबर की लड़ाई लड़ रही है।
सभी दल चुनाव लड़ते हैं। भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बना रही है। सपा-बसपा ये लड़ाई लड़ रही है कि दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन रहेगा और कांग्रेस चौथे और पांचवे नंबर की लड़ाई लड़ रही है: अर्जुन राम मेघवाल, वाराणसी, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/2i3wRNMI0X
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2022
भाजपा नेता ने किया मतदान
मणिपुर में दूसरे चरण में भाजपा नेता थोकचोम राधेश्याम सिंह ने थौबल जिले के हिरोक में अपने परिवार के साथ मतदान किया।
यूक्रेन पर 500 से अधिक मिसाइलें दागी
एएनआइ ने यूक्रेन के द कीव इंडिपेंडेंट के हवाले से बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद से रूस ने यूक्रेन पर सप्ताह में 500 से अधिक मिसाइलें दागी हैं। पेंटागन के एक अधिकारी ने कहा कि रूस प्रतिदिन लगभग दो दर्जन की दर से सभी प्रकार की मिसाइलों को लान्च कर रहा है।
मतदान केंद्र पर लगी लंबी कतारें
मणिपुर में दूसरे चरण के मतदान के दौरान थौबल जिले के हीरोक हाई स्कूल में मतदाता वोट डालने पहुंचे। इस दौरान मतदान केंद्रों पर वोट डालने पहुंचे मतदाताओं की लंबी कतार देखने को मिली।
Long queues of voters seen at polling stations as people arrive to cast their votes in the last phase of #ManipurElections2022
— ANI (@ANI) March 5, 2022
Visuals from Heirok High School in Heirok, Thoubal district. pic.twitter.com/0E6AsYuNG0
24 घंटों में COVID-19 के 5,921 नए मामले मिले
भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 5,921 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 11,651 लोग ठीक हुए हैं और 289 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
भारत में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 5,921 नए मामले आए, 11,651 रिकवरी और 289 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2022
कुल मामले: 4,29,57,477
सक्रिय मामले: 63,878
कुल रिकवरी: 4,23,78,721
कुल मौतें: 5,14,878
कुल वैक्सीनेशन: 1,78,55,66,940 pic.twitter.com/0QwScZPa8i