Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hindi News Today: PM Modi आज वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन, देश-दुनिया की इन खबरों पर रहेगी नजर

Hindi News Today प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह 10 बजे राष्ट्रीय राजधानी में संस्कृति मंत्रालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संघ के सहयोग से आयोजित पहले वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को शिमला में भारतीय उन्नत अध्ययन संस्थान का दौरा करेंगी। File Photo

By Devshanker ChovdharyEdited By: Devshanker ChovdharyUpdated: Thu, 20 Apr 2023 08:00 AM (IST)
Hero Image
PM Modi आज वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। News in Focus on 20 April 2023: बुधवार 19 अप्रैल को कई खबरें सुर्खियों में रही। समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता की मांग पर बुधवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार द्वारा इसे अभिजात्य अवधारणा बताए जाने की दलील से असहमति जताते हुए टिप्पणी में कहा कि शहरी क्षेत्रों में अधिक लोगों के सामने आने का मतलब समलैंगिक विवाह शहरी आभिजात्य अवधारणा नहीं है। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पूर्वी भारत में हीटवेव की स्थिति 3 दिनों के बाद कम होने की संभावना है, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों में बारिश की संभावना है।

बुधवार को दिल्ली में काफी समय बाद 1700 से ज्यादा केस सामने आए हैं। वहीं 24 घंटे में 6 मरीजों की मौत भी हुई है। इधर, खेल जगत में आईपीएल 2023 के 26वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 10 रनों से हराया। लखनऊ से मिले 155 रनों के लक्ष्य के जवाब में राजस्थान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी।

खबरों के लिहाज से आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह 10 बजे राष्ट्रीय राजधानी में संस्कृति मंत्रालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संघ के सहयोग से आयोजित पहले वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को शिमला में भारतीय उन्नत अध्ययन संस्थान का दौरा करेंगी। इसके साथ ही, केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में आपातकालीन स्थितियों की रोकथाम और उन्मूलन से संबंधित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य-राज्यों के विभागों के प्रमुखों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इन खबरों पर आज रहेगी आपकी नजर।

• राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिमला में भारतीय उन्नत अध्ययन संस्थान का दौरा करेंगी।

• राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति निवास में 'एट होम' समारोह की मेजबानी करेंगी, राष्ट्रपति निवास उसी दिन जनता के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा।

• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे कन्वेंशन हॉल, अशोका होटल, नई दिल्ली में संस्कृति मंत्रालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संघ के सहयोग से आयोजित पहले वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

• सूरत की सत्र अदालत कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'मोदी सरनेम' टिप्पणी को लेकर आपराधिक मानहानि मामले में उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने की याचिका पर आदेश सुनाएगी।

• केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर विकास मंत्री जी.के. रेड्डी, केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू, संस्कृति और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी और संस्कृति और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी इस अवसर कार्यक्रम में हिस्सा लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

• केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में आपातकालीन स्थितियों की रोकथाम और उन्मूलन से संबंधित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य-राज्यों के विभागों के प्रमुखों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

• केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव सुबह 8 बजे जूलॉजिकल पार्क, मथुरा रोड, नई दिल्ली में सफेद बाघ के बाड़े में शावकों को छोड़ेंगे।

• सी. सुब्रमण्यम ऑडिटोरियम, एनएएससी, पूसा, नई दिल्ली में जल पर्याप्त पंचायत, स्वच्छ और हरित पंचायत और स्वस्थ पंचायत पर राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू होगा।

• 8वीं भारत-थाईलैंड रक्षा वार्ता बैंकॉक में की आयोजित जाएगी।

• नीति आयोग के सदस्य डॉ. विजय कुमार सारस्वत सतत विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर वर्चुअली G20 संवेदीकरण व्याख्यान देंगे।

• अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम), नीति आयोग संयुक्त राष्ट्र पूंजी विकास कोष (यूएनसीडीएफ) के साथ नई दिल्ली स्थित नीति आयोग के कमरा नंबर 122, में दोपहर 3 बजे साझेदारी करेगा।

• कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त होगी, 224 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान अगले महीने की 10 तारीख को होगा और परिणाम 13 मई को घोषित किया जाएगा।

• अहमदाबाद की एक विशेष अदालत द्वारा 2002 के गोधरा दंगों के बाद हुए नरौदा गाम नरसंहार मामले में फैसले की संभावना।

• ओडिशा सरकार भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में तीन दिवसीय ओडिशा स्किल कॉन्क्लेव 2023 का आयोजन करेगी।

• चार दिवसीय, रोंगाली का सातवां संस्करण खानापारा वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड, गुवाहाटी में शुरू होगा।

• बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 68वीं मुख्य परीक्षा 2023 का पंजीकरण 20 अप्रैल को बंद होगा।

• 2023 का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा और दक्षिण/पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत, हिंद महासागर सहित क्षेत्रों में आंशिक रूप से दिखाई देगा, यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।