Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hindi News Today: PM मोदी आज करेंगे तमिलनाडु के कई मंदिरों में दर्शन, जमीन घोटाला केस में ED हेमंत सोरेन से करेगी पूछताछ

Todays Hindi News में पढ़िए वो खबरें जिस पर आज रहेगी देश-दुनिया की नजरें। प्रधानमंत्री मोदी 20-21 जनवरी को तमिलनाडु में कई महत्वपूर्ण मंदिरों में दर्शन करने जाएंगे। वहीं जमीन घोटाला मामले में मनी लांड्रिंग मामले में जांच कर रहे ईडी के अधिकारी सीएम आवास जाएंगे जहां वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ करेंगे। यहां एक नजर में पढ़िए आज देश और दुनिया में क्या- क्या हैं बड़े इवेंट्स।

By Versha Singh Edited By: Versha Singh Updated: Sat, 20 Jan 2024 08:08 AM (IST)
Hero Image
Breakfast With News में पढ़िए दिन भर की बड़ी खबरें

Breakfast With News में पढ़िए दिन भर की बड़ी खबरें

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20-21 जनवरी को तमिलनाडु में कई महत्वपूर्ण मंदिरों में दर्शन करने जाएंगे। प्रधानमंत्री 20 जनवरी को सुबह करीब 11 बजे तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री इस मंदिर में विभिन्न विद्वानों से कम्‍ब रामायणम के छंदों का पाठ भी सुनेंगे।
  • जमीन घोटाला मामले में मनी लांड्रिंग के तहत अनुसंधान कर रही ईडी के अधिकारी सीएम आवास जाएंगे, जहां वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ करेंगे।

इन खबरों पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी; उससे पहले आज का राशिफल, मौसम और हमारा संपादकीय आलेख यहां पढ़ें:

इस साल पहाड़ों पर बर्फ ने नहीं दी दस्तक

उत्तर भारत में जनवरी में सर्दी का सितम कम नहीं हो रहा है। पहाड़ों पर अभी तक हिमपात न होने से मौसम सामान्य बना हुआ है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में बर्फीली हवा के चलते लोग दिन में भी कांपने का मजबूर हैं। दिल्ली में दिसंबर भले ही छह साल में सबसे गर्म रहा हो, लेकिन जनवरी में सर्दी आए दिन नए रंग दिखा रही है।

यहां पढ़ें पूरी खबर- Weather News: पहाड़ों पर नहीं गिरी बर्फ, मैदान में बर्फीली हवा ने बढ़ाई ठंड

खास लकड़ी से बनी रामायण पहुंची अयोध्या

22 जनवरी को लेकर देश में काफी उत्साह है। देश के कोने-कोने से राम मंदिर के लिए कुछ न कुछ आ रहा है। चाहे वह लड्डू हों, इत्र हो या दुनिया की सबसे बड़ी अगरबत्ती हो। वहीं, अब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले दुनिया की सबसे महंगी रामायण में से एक अयोध्या पहुंच गई है और इसकी कीमत एक लाख पैंसठ हजार रुपये है।

यहां पढ़ें पूरी खबर- Ram Mandir: अयोध्या पहुंची खास लकड़ी से बनी रामायण, 165000 रुपये कीमत

राम मंदिर में अतिथियों को मिलेगा थेपला पराठा

रामलला की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में देश-विदेश के कई बड़े-बड़े चेहरे शामिल होंगे। इनके लिए विशेष स्वादिष्ट व्यंजनों का प्रबंध हो रहा है। प्राण प्रतिष्ठा के दिन ही रामजन्मभूमि परिसर के पंडाल में ही सभी को भोजन प्रसाद का पैकेट दिया जाएगा।

यहां पढ़ें पूरी खबर- Ram Mandir: राम मंदिर में अतिथि चखेंगे थेपला पराठा, मटर कचौड़ी प्रसाद

जय श्रीराम के जयकारों से गूंजी ब्रिटिश संसद

अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा विग्रह का पूरा विश्व बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस बीच ब्रिटिश संसद श्रीराम के जयकारों से गूंज उठी। ब्रिटेन की सनातन संस्था (एसएसयूके) ने ब्रिटिश संसद में शंख की दिव्य ध्वनि के साथ कार्यक्रम शुरू किया गया। हाउस आफ कामन्स के भीतर का माहौल राममय हो गया था। श्रीराम को युगपुरुष के रूप में सम्मानित किया गया।

यहां पढ़ें पूरी खबर- British Parliament: हाउस आफ कॉमन्स के भीतर का राममय हुआ माहौल, जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठी ब्रिटिश संसद

लैंगिक समानता और बराबरी के लिए भारत का बड़ा कदम

भारत ने विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की बैठक के अवसर पर लैंगिक समानता, बराबरी और पूरी दुनिया के कल्याण के लिए वैश्विक गठबंधन की घोषणा की है। डब्ल्यूईएफ के संस्थापक और अध्यक्ष क्लास श्वाब ने इस पहल को पूर्ण समर्थन के साथ भागीदार बनने की पेशकश की। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी ने कहा कि यह गठबंधन वैश्विक भलाई के बारे में है।

यहां पढ़ें पूरी खबर- लैंगिक समानता और बराबरी के लिए भारत ने बनाया वैश्विक गठबंधन, WEF के संस्थापक श्वाब का पहल को पूरा समर्थन

आगरा में दर्दनाक हादसा, 4 दोस्तों की मौत

शादी समारोह से लौट रहे छह मित्रों की कार शुक्रवार रात दिगनेर पुलिया पर अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। ग्रामीणों ने आधा घंटे प्रयास के बाद कार का शीशा तोड़कर उसमें फंसे युवकों को बाहर निकाला। तब तक चार की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल एक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यहां पढ़ें पूरी खबर- Agra Accident: आगरा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार नहर में समाई, चार दोस्तों की मौत, ठंडे पानी में जिंदगी से जूझते रहे युवक

परिवार में बढ़ेंगे मतभेद, पढ़ें राशिफल

राशिफल के अनुसार, आज यानी 20 जनवरी 2024, शनिवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिश्रित रह सकता है। जहां कुछ राशियों के लिए आज का दिन कुछ शानदार रहेगा, तो कुछ राशियों को परिवार और मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन।

यहां पढ़ें पूरी खबर- Aaj Ka Rashifal 20 January 2024: परिवार में बढ़ेंगे मतभेद, मांगलिक कार्य के बनेंगे योग, पढ़िए दैनिक राशिफल

लोकेशन मार्कर का काम करेगा चंद्रयान-3 का लैंडर

चंद्रयान-3 लैंडर के एक उपकरण ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लोकेशन मार्कर के रूप में काम करना शुरू कर दिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को बयान में कहा कि चंद्रयान-3 के लैंडर पर लगा लेजर रेट्रोरिफ्लेक्टर एरे (एलआरए) फिडुशियल प्वाइंट (मार्कर) के रूप में काम कर रहा है जो चंद्रमा पर संदर्भ के लिए सटीक रूप से स्थित मार्कर है।

यहां पढ़ें पूरी खबर- चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास लोकेशन मार्कर का काम करेगा चंद्रयान-3 का लैंडर, वर्तमान और भविष्य के मिशनों को होगा लाभ

हमास के लिए काल बनी इजरायली सेना

इजरायली सेना ने शुक्रवार को दक्षिणी गाजा के सबसे बड़े शहर खान यूनिस के अल-अमल अस्पताल पर ड्रोन से फायरिंग की। इजरायली हमलों से बचने के लिए इस अस्पताल में दसियों हजार लोग शरण लिए हुए हैं। इजरायली हमलों में कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की सूचना है। गाजा के कई अन्य इलाकों में भी इजरायली हमलों और लड़ाई होने की जानकारी मिली है।

यहां पढ़ें पूरी खबर- Israel-Hamas: हमास पर काल बनकर बरस रही इजरायली सेना, गाजा में ड्रोन हमले में कई आतंकियों की मौत