Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hindi Top News: ब्लैक होल के राज जानने आज उड़ान भरेगा ISRO का एक्सपोसैट, इजरायल से अगवा 50 बंधक जल्द होंगे रिहा; पढ़ें प्रमुख खबरें

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारत नए वर्ष का स्वागत देश के पहले एक्सपोसेट मिशन के साथ करने जा रहा है। नए साल की पूर्व संध्या पर इजरायली युद्ध कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों के लिए उत्तर पश्चिम मध्य भारत और पूर्व भारत के कुछ इलाकों में घने से घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।

By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Updated: Mon, 01 Jan 2024 07:42 AM (IST)
Hero Image
Breakfast With News में पढ़िए वो खबरें जिस पर आज रहेगी देश-दुनिया की नजरें।

Breakfast With News में पढ़िए दिन भर के ताजा अपडेट:

  • अमेरिका नौसेना ने लाल सागर में व्यापारी जहाज पर हूती विद्रोहियों के हमले को नाकाम करते हुए उसके तीन जहाज को डूबो दिया जिसमें 10 आतंकवादी मारे गए। हूती विद्रोहियों पर हमला करने के बाद लाल सागर में सभी जहाजों की यात्रा पर 48 घंटों के लिए रोक लगा दी गई है।हूती विद्रोहियों के एक प्रवक्ता ने बताया कि अमेरिकी हमले में उसके 10 नौसैनिकों की मौत हो गई है।
  • नए साल के पहले दिन इसरो नया इतिहास रचने जा रहा है। चार भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप सोमवार को इसरो के पीएसएलवी-सी58 मिशन के तहत अंतरिक्ष में एंट्री करेंगे, जो पेलोड लॉन्च करेंगे। ये माइक्रोसैटेलाइट सबसिस्टम, थ्रस्टर या छोटे इंजन को दर्शाएंगे, जो उपग्रहों को लक्षित कक्षाओं और रेडिएशन शील्ड कोटिंग में रखते हैं।
  • रविवार को भी उत्तर भारत के मैदानी इलाकों कोहरे की घनी चादर छाई रही। शीतलहर चलने से तापमान में भी गिरावट है। लखनऊ और दिल्ली में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कम अंतर रहने से ठिठुरन बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार नए वर्ष का स्वागत गलन वाली ठंड और कोहरा से होगा। उप्र, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान में बढ़ी ठिठुरन से लोग घरों में कैद हो गए हैं। बहुत आवश्यकता पड़ने पर ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं।
  • इसरो नए साल की शुरुआत अपने साथ एक्सपोसेट (एक्स-रे पोलारिमीटर सेटेलाइट) मिशन के साथ करने जा रहा है। एक्सपोसेट एक्स-रे स्त्रोत का पता लगाने और 'ब्लैक होल' की रहस्यमयी दुनिया का अध्ययन करने में मदद करेगा। यह मिशन करीब पांच वर्ष का होगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) चेन्नई से करीब 135 किलोमीटर पूर्व में स्थित अंतरिक्ष केंद्र से सोमवार सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर एक्सपोसेट को लांच करेगा।
  • अक्टूबर को हमास द्वारा अगवा किए गए इजरायल के लगभग 50 बंधकों की जल्द रिहाई की संभावना बढ़ गई है। खुफिया एजेंसी मोसाद के प्रमुख डेविड बर्निया को बंधकों की रिहाई पर चर्चा के लिए सरकार ने हरी झंडी दे दी है। हालांकि, हमास के वार्ता से पीछे हटने व युद्ध की पूर्ण समाप्ति पर जोर देने की खबरें भी सामने आ रही हैं।  
  • डेनमार्क की महारानी माग्ररेथ द्वितीय (Queen Margrethe II) ने राजगद्दी छोड़ने की रविवार को घोषणा की। 52 वर्षों तक डेनमार्क की महारानी के रूप में शासन करने वाली माग्ररेथ द्वितीय 14 जनवरी को पद छोड़ेंगी। उनके बेटे क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक उनके उत्तराधिकारी होंगे। डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन ने कर्तव्य के प्रति उनके दीर्घकालिक समर्पण के लिए महारानी माग्ररेथ द्वितीय रानी को धन्यवाद दिया।

इन इवेंट्स पर जहां सबकी नजरें टिकी रहेंगी; उससे पहले आज का राशिफल, मौसम यहां पढ़ें:

इन राशि वालों को पार्टनर से मिलेगा प्यार और गिफ्ट

ज्योतिषियों की मानें तो आज नव वर्ष यानी साल 2024 का प्रथम दिवस है। आज का दिन राशि चक्र की सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। चंद्र देव के सिंह राशि में गोचर करने से कई राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही कई राशि के जातक आज अपने पार्टनर के साथ समय बिताएंगे।

यहां पढ़ें पूरी खबर: Aaj Ka Rashifal 01 Jan 2024: पार्टनर से मिलेगा प्यारा गिफ्ट, दौड़ेगा आज बिजनेस, रिश्ते की होगी बात, पढ़ें राशिफल

गलन वाली ठंड के साथ नए साल का स्वागत

भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों के लिए उत्तर पश्चिम मध्य भारत और पूर्व भारत के कुछ इलाकों में घने से घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। पूर्वानुमान के अनुसार पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में कोल्ड डे (शीत दिवस) की स्थिति बन सकती है। पंजाब हरियाणा में चार जनवरी तक शीत दिवस की स्थित रह सकती है।

यहां पढ़ें पूरी खबर: Weather Today: गलन वाली ठंड के साथ नए साल का स्वागत, शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत; कोहरे ने रोकी ट्रेन और हवाई जहाज की रफ्तार

नए साल पर नया इतिहास रचने को तैयार ISRO

चंद्रयान-3 की सफलता और देश का पहला सूर्य मिशन लॉंच करने के बाद भारत नए वर्ष का स्वागत देश के पहले एक्सपोसेट (एक्स-रे पोलारिमीटर सेटेलाइट) मिशन के साथ करने जा रहा है। एक्सपोसेट एक्स-रे स्त्रोत का पता लगाने और 'ब्लैक होल' की रहस्यमयी दुनिया का अध्ययन करने में मदद करेगा। यह मिशन करीब पांच वर्ष का होगा।

यहां पढ़ें पूरी खबर: XPoSat Launching: नए साल पर नया इतिहास रचने को तैयार ISRO, ब्लैक होल्स का रहस्य खंगालने आज रवाना होगा एक्सपो सैटेलाइट

इजरायल से अगवा 50 बंधक जल्द होंगे रिहा

नए साल की पूर्व संध्या पर इजरायली युद्ध कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, बंधकों की रिहाई के संबंध में कतर और मिस्र के मध्यस्थों के साथ चर्चा को आगे बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया है। साथ ही सात अक्टूबर को हमास द्वारा अगवा किए गए इजरायल के लगभग 50 बंधकों की जल्द रिहाई की संभावना बढ़ गई है।

यहां पढ़ें पूरी खबर: Israel-Hamas War: इजरायल से अगवा 50 बंधक जल्द होंगे रिहा, मोसाद प्रमुख को रिहाई पर चर्चा के लिए आगे बढ़ने को सरकार की हरी झंडी

विष्णुदेव साय सरकार ने दिया सरकारी नौकरी का तोहफा

छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की होने वाली सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी एक जनवरी से शुरू होगी। पुलिस मुख्यालय की ओर से सूचना जारी कर दी गई है। प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद पहली भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है। अभ्यर्थी भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट https://cgpolice.gov.in पर 15 फरवरी तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर: CG Police Recruitment 2024: विष्णुदेव साय सरकार ने दिया सरकारी नौकरी का तोहफा, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में सीधी भर्ती के लिए आज से करें आवेदन

Himachal को ग्रीन राज्य बनाएंगे CM सुक्खू

हिमाचल को हरित ऊर्जा राज्य बनाने तथा ई-वाहनों को प्रोत्साहित करने के दृष्टिगत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी सरकारी विभागों को पहली जनवरी, 2024 से डीजल या पेट्रोल वाहन न खरीदने का निर्देश दिया है। अति आवश्यक होने पर मंत्रिमंडल की स्वीकृति के बाद ही विभाग पेट्रोल या डीजल वाहनों की खरीद कर सकेंगे।

यहां पढ़ें पूरी खबर: Himachal को ग्रीन राज्य बनाएंगे CM सुक्खू, आज से सरकारी विभागों को डीजल-पेट्रोल वाहन न खरीदने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश में आज से शुरू होगा डिजिटल क्रॉप सर्वे

केंद्र की एग्रीस्टैक योजना के तहत यूपी के सभी 75 जिलों में रबी फसलों की ई-खसरा पड़ताल (डिजिटल सर्वे) का काम आज एक जनवरी से शुरू होगा। 15 फरवरी तक चलने वाले डिजिटल क्राप सर्वे के दौरान हर खेत के सर्वे का निर्णय लिया गया है। खरीफ फसल के दौरान पहली बार हुए डिजिटल क्राप सर्वे के तहत 21 जिलों में पूर्ण रूप से जबकि 54 जिलाें के 10-10 गांवों में सर्वे का कार्य किया गया था।

यहां पढ़ें पूरी खबर: UP News: उत्तर प्रदेश में आज से शुरू होगा डिजिटल क्रॉप सर्वे, किसानों तक आसानी से पहुंचेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

डीआरडीओ का 66वां स्थापना दिवस आज

आज DRDO का 66वां स्थापना दिवस है। डीआरडीओ का गठन 1958 में भारतीय सेना के पहले से चल रहे तकनीकी विकास प्रतिष्ठान (TDEs) और रक्षा विज्ञान संगठन (DSO) के साथ तकनीकी विकास एवं उत्पादन निदेशालय (DTDP) को मिला कर किया गया था। मौजूदा समय में DRDO के पास पांच हजार वैज्ञानिक हैं। इसके साथ ही इसके पास करीब 30 हजार कर्मी भी हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर: DRDO Foundation Day 2024: डीआरडीओ का 66वां स्थापना दिवस आज, रक्षा क्षेत्र में भारत को बुलंदियों पर ले जाने में है अहम योगदान

मध्य प्रदेश में आज से लागू होगा साइबर तहसील सिस्टम

आज से एमपी के सभी जिलों में साइबर तहसील की व्यवस्था लागू होगी। इसके बाद रजिस्ट्री होने के 15 दिन के भीतर क्रेता के पक्ष में नामांतरण होगा। इसके लिए अलग से कोई आवेदन नहीं करना होगा। इसी तरह अविवादित नामांतरण के लिए सभी पक्षों को तहसील कार्यालय आने की जरूरत भी नहीं होगी।

MP News: मध्य प्रदेश में आज से लागू होगा साइबर तहसील सिस्टम, केंद्रीय मंत्री अमित शाह करेंगे लोकार्पण