Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hindi News Today: पीएम मोदी करेंगे भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत, आज लखनऊ में होगी भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक

Hindi Top News प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से आज वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से संवाद करेंगे। कांगो के कासाई-सेंट्रल प्रांत में मंगलवार को मूसलाधार बारिश में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को रायगढ़ जिला मुख्यालय में आयोजित रोड-शो और अग्रोहा धाम के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे।

By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Updated: Wed, 27 Dec 2023 07:33 AM (IST)
Hero Image
Breakfast With News में पढ़िए वो खबरें जिस पर आज रहेगी देश-दुनिया की नजरें।

 Breakfast With News में पढ़िए दिन भर के ताजा अपडेट:

  • आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आज भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी। पार्टी के राज्य मुख्यालय में होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी करेंगे जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह भी उपस्थित रहेंगे।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली में 28 से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाले मुख्य सचिवों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। इस आयोजन का मुख्य विषय 'जीवन की सुगमता' यानी ईज ऑफ लिविंग है। यह इस तरह का तीसरा सम्मेलन है।
  • माघ मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को पावन संगम तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा पूजन करेंगे। इसके लिए त्रिवेणी तट पर जेटी बना दी गई है।
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को रायगढ़ जिला मुख्यालय में आयोजित रोड-शो और अग्रोहा धाम के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री विवेकानंद एयरपोर्ट से विशेष विमान से दोपहर दो बजे रवाना होकर 2.40 बजे जिंदल एयरस्ट्रीप रायगढ़ पहुंचेंगे।
  • अमेरिका ने लाल सागर में हूती विद्रोहियों द्वारा दागे गए ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया है। समाचार एजेंसी एएफपी ने पेंटागन के हवाले से बताया कि हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को अमेरिकी सैन्य बलों पर हमला किया था।
  • कांगो के कासाई-सेंट्रल प्रांत में मंगलवार को मूसलाधार बारिश में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश ने बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया और यहां बाढ़ आ गई। कनंगा शहर के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

इन इवेंट्स पर जहां सबकी नजरें टिकी रहेंगी; उससे पहले आज का राशिफल, मौसम यहां पढ़ें

इन राशि वालों के यात्रा के बनेंगे योग 

राशिफल के अनुसार 27 दिसंबर 2023 बुधवार का यह दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रह सकता है। राशिफल के अनुसार आज कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलेगा तो वहीं कुछ राशियों को व्यापार-व्यवसाय में दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है। आइए पढ़ते हैं दैनिक राशिफल और जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

यहां पढ़ें पूरी खबर: Aaj Ka Rashifal 27 December 2023: यात्रा के बनेंगे योग, फैमिली के साथ करेंगे इंजॉय, पढ़िए दैनिक राशिफल

घने कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली

राजधानी दिल्ली (Delhi) में बुधवार से शुक्रवार तक तीन दिन सुबह में अति घना कोहरा रहने की चेतावनी जारी की है। इसलिए मौसम विभाग ने बुधवार के लिए आरेंज अलर्ट और बृहस्पतिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यहां पढ़ें पूरी खबर: Delhi Weather Update: घने कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली, आज के लिए ऑरेंज तो कल के लिए येलो अलर्ट जारी; कई उड़ानें भी रद

आज विकसित भारत यात्रा के लाभार्थियों से संवाद करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से आज वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से संवाद करेंगे। इसके बाद उन्हें संबोधित भी करेंगे। आज दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। इस कार्यक्रम में देश भर से विकसित भारत संकल्प यात्रा के हजारों लाभार्थी शामिल होंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय स्तर के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

यहां पढ़ें पूरी खबर: Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, आज विकसित भारत यात्रा के लाभार्थियों से संवाद करेंगे पीएम मोदी

कांगो के कासाई प्रांत में भीषण बारिश ने मचाई तबाही

कांगो के कासाई-सेंट्रल प्रांत में मंगलवार को मूसलाधार बारिश में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश ने बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया और यहां बाढ़ आ गई। कनंगा शहर के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। भूस्खलन ने घरों, चर्चों और सड़कों को अपनी चपेट में ले लिया और भीषण तबाही से लोग बेघर हो गए। गवर्नर जॉन काबेया ने रॉयटर्स को बताया, "कनंगा का कम्यून सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।"

यहां पढ़ें पूरी खबर: Congo Rains: कांगो के कासाई प्रांत में भीषण बारिश ने मचाई तबाही, 22 की मौत; कई लोग हुए बेघर

आज रायगढ़ में होगा मुख्यमंत्री साय का रोड शो

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को रायगढ़ जिला मुख्यालय में आयोजित रोड-शो और अग्रोहा धाम के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री विवेकानंद एयरपोर्ट से विशेष विमान से दोपहर दो बजे रवाना होकर 2.40 बजे जिंदल एयरस्ट्रीप रायगढ़ पहुंचेंगे। सीएम अपरान्ह तीन बजे रायगढ़ के कबीर चौक पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री रोड-शो कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

यहां पढ़ें पूरी खबर: Chhattisgarh Politics: आज रायगढ़ में होगा मुख्यमंत्री साय का रोड शो, अग्रोहा धाम के लोकार्पण कार्यक्रम में होंगे शामिल

आठ हजार करोड़ के प्रोजेक्ट से चमकेगा यूपी

माघ मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को पावन संगम तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा पूजन करेंगे। इसके लिए त्रिवेणी तट पर जेटी बना दी गई है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात समेत कई प्रमुख सचिव व विशेष सचिव मंगलवार शाम ही प्रयागराज आ गए।

यहां पढ़ें पूरी खबर: CM Yogi Prayagraj Visit: आठ हजार करोड़ के प्रोजेक्ट से चमकेगा यूपी, संगम नगरी में सीएम योगी करेंगे समीक्षा

लोकसभा चुनाव में चलेगा BJP का 60 वाला मैजिक

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बुधवार को भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी। पार्टी के राज्य मुख्यालय में होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी करेंगे जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह भी उपस्थित रहेंगे। बैठक में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी और सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल होंगे।

यहां पढ़ें पूरी खबर: Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में चलेगा BJP का 60 वाला मैजिक, दलित-OBC और महिलाओं के लिए बन रही ये रणनीति

ऑस्ट्रेलिया में तूफान का कहर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी राज्यों में आए भयंकर तूफान ने जमकर तबाही मचाई है। इस तूफान ने छह लोगों की जान ले ली है जबकि कई लोग लापता हैं। पुलिस के अनुसार तूफान के कारण क्वींसलैंड में हजारों घरों की बिजली गुल हो गई है। बता दें कि 25 दिसंबर और 26 दिसंबर को पूर्वी राज्यों में भयंकर तूफान आया था।

यहां पढ़ें पूरी खबर: Australia Storm: ऑस्ट्रेलिया में तूफान का कहर, छह लोगों की मौत; हजारों घरों की बिजली गुल