Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hiroshima Day 6 August 1945: अमेरिका ने आज के ही दिन जापान के हिरोशिमा शहर पर गिराया था पहला परमाणु बम, लाखों लोगों की हुई थी मौत

Hiroshima Day 6 August 1945 अमेरिका ने आज के ही दिन 1945 में जापान के हिरोशिमा शहर पर पहला परमाणु बम गिराया था जिससे लाखों लोगों की मौत हो गई थी। आज भी जापान के लोगों में इस त्रासदी के जख्म दिखाई देते हैं।

By Achyut KumarEdited By: Updated: Sat, 06 Aug 2022 10:33 AM (IST)
Hero Image
Hiroshima Day 6 August 1945: अमेरिका ने आज के ही दिन हिरोशिमा शहर पर गिराया था परमाणु बम (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Hiroshima Day 6 August 1945: आज 6 अगस्त है। आज के ही दिन 1945 में द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा शहर पर परमाणु बम (Atom Bomb) गिराया था। इससे काफी जन धन की हानि हुई थी। आज भी इसके प्रभाव देखे जा सकते हैं। माना जाता है कि इस हमले में एक लाख 40 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे।

77 साल पहले हिरोशिमा पर गिराया गया परमाणु बम

बता दें, हिरोशिमा जापान का सातवां सबसे बड़ा शहर है। हर साल 6 अगस्त हिरोशिमा डे रूप में मनाया जाता है। आज से करीब 77 साल पहले हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया गया था। उस समय सुबह के करीब आठ बज रहे थे। धमाका इतना तेज था कि लोग पूरी बिल्डिंग देखते देखतें जमींदोज हो गई। कई लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए।

'लिटिल बाय' से हिरोशिमा तबाह

अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा पर लिटिल बाय नाम का परमाणु बम गिराया था। यह करीब चार टन यानी चार हजार किलो वजनी था। इसमें 65 किलो यूरेनियम भरा हुआ था। इस बम को एनोला गे नाम के विमान से गिराया गया, जिसके पायलट पाल टिबेट्स थे।

एओई ब्रिज पर परमाणु बम गिराना चाहता था अमेरिका

बताया जाता है कि अमेरिका जापान के एओई ब्रिज पर परमाणु बम गिराना चाहता था, लेकिन यह लक्ष्य कुछ दूरी पर जाकर गिरा, जिससे लाखों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी और कई हजार लोग घायल हो गए। जिस समय परमाणु बम गिरा, उस समय हिरोशिमा का तापमान चाह लाख डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

एक भरी हुई बंदूक से खेल रही है मानवता

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस हिराशिमा पर परमाणु बम गिराने की 77वीं बरसी पर कहा कि मानवता एक भरी हुई बंदूक से खेल रही है। गुटेरेस ने यूक्रेन, मध्य पूर्वन और कोरियाई प्रायद्वीप में मौजूदा संकट से परमाणु जोखिम के बढ़ने की चेतावनी दी।

98 देशों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

दरअसल, वह हिरोशिमा में ग्राउंड जीरो के पास मेमोरियल पार्क में वार्षिक समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इससे पहले बान-की-मून 2010 में इस मौके पर हिरोशिमा आए थे। इस कार्यक्रम में 98 देशों और यूरोपिय संघ के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।

तीन दिन बाद नागासाकी पर गिराया गया परमाणु बम

बता दें, हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराने के तीन दिन बाद अमेरिका ने जापान के एक और शहर नागासाकी पर परमाणु बम गिराया था, जिसमें 70 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे। जो एटम बम नागासाकी पर गिराया गया था, उसका नाम फेटमैन था। यह 4500 किलो वजनी था। इसमें 6.5 किलो प्लूटोनियम भरा था, जो यूरेनियम से भी ज्यादा खतरनाक था।