Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सेना और हथियार पर कितना खर्च करता है भारत? सामने आई नई रिपोर्ट; नंबर वन पर अमेरिका काबिज

SIPRI Report भारत पिछले 5 सालों में दुनिया का सबसे बड़ा हथियार खरीदने वाला देश बना है। स्टॉकहोम इंटनरेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) ने इस रिपोर्ट को जारी किया है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि यूरोप का हथियार आयात 2014-2018 की तुलना में 2019-2023 में दोगुना हुआ। इस रिपोर्ट में बताया गया कि न सिर्फ भारतबल्कि पिछले 5 वर्षों में सबसे ज्यादा हथियार एशियाई देशों ने खरीदे हैं।

By Jagran News Edited By: Babli Kumari Updated: Tue, 23 Apr 2024 02:34 PM (IST)
Hero Image
भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार इम्पोर्टर (जागरण ग्राफिक्स)

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क। SIPRI Report: भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार ‎‎आयातक देश बन चुका है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की ओर से जारी रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। भारत ने बीते पांच साल में दुनिया में सबसे ज्यादा हथियार खरीदे हैं। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि यूरोप का हथियार आयात 2014-18 की तुलना में 2019-23 में लगभग दोगुना बढ़ा है, जिसके पीछे रूस-यूक्रेन युद्ध बड़ा कारण माना जा रहा है।

वहीं, इसके अलावा पिछले पांच वर्षों में सबसे ज्यादा हथियार एशियाई देशों ने खरीदे हैं। इस लिस्ट में रूस-यूक्रेन का युद्ध देश के रक्षा निर्यात को काफी प्रभावित किया है। इस कारण से पहली बार रूस हथियार निर्यात में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। तो वहीं, अमेरिका पहले और फ्रांस दूसरे नंबर पर है।

भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक

भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक है। साल 2014-18 और 2019-23 के बीच भारत का हथियार आयात 4.7 फीसदी बढ़ा है। भारत 9.8 फीसदी हथियार आयात के साथ दुनिया में पहले नंबर पर है। भारत ने रूस से सबसे ज्यादा हथियार खरीदे हैं। भारत के कुल हथियार आयात का यह 36 फीसदी रहा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 1960-64 के सोवियत समय के बाद यह पहली बार है जब भारत के हथियार आयात में रूस की हिस्सेदारी 50 फीसदी से कम है।

अमेरिका बना दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आपूर्तिकर्ता 

पिछले 25 सालों में पहली बार, संयुक्त राज्य अमेरिका एशिया और ओशिनिया का सबसे बड़ा हथियार आपूर्तिकर्ता रहा। हथियारों के आयात में संयुक्त राज्य अमेरिका का हिस्सा 34 प्रतिशत है, जबकि रूस का 19 प्रतिशत और चीन का 13 प्रतिशत है।

ये देश हैं हथियारों के सबसे बड़े खरीदार

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) के रिपोर्ट के मुताबिक भारत के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा हथियार सऊदी अरब (8.4%) हथियारों का ​आयात करता है। वहीं, कतर (7.6%), यूक्रेन (4.9%), पाकिस्तान (4.3%), जापान (4.1%), मिस्र (4.0 %), ऑस्ट्रेलिया (3.7%), दक्षिण कोरिया (3.1%) और चीन (2.9%) ने खरीदा है।

यह भी पढ़ें- Year 2024 Focus: भारत के लिए क्यों खास है साल 2024? ये 10 फैक्ट्स दुनिया के मानचित्र पर दिखाएगा 'न्यू इंडिया' की ताकत