Move to Jagran APP

100 पुरुष और 40 लड़कियां... अश्लील डांस के बीच पहुंची पुलिस तो मचा हड़कंप, हर कोई चेहरा छिपाने लगा

हैदराबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक पब पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने 140 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें 100 पुरुष और 40 महिलाएं शामिल हैं। इन महिलाओं को विभिन्न राज्यों से यहां लाया गया था। पुलिस ने 10 महिलाओं समेत 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पब को सील भी कर दिया गया है।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Sun, 20 Oct 2024 12:02 PM (IST)
Hero Image
हैदराबाद में पब पर पुलिस का छापा। (फोटो- एएनआई)

एएनआई, हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में पुलिस ने एक पब पर छापा मारा तो वहां का नजारा देख हैरान रह गई। पब में अश्लील डांस चल रहा था। कई राज्यों से लड़कियों को यहां लाया गया था। आरोप है कि पब का मालिक लड़कियों के अश्लील डांस से पुरुष ग्राहकों को आकर्षित करता था।

पुलिस लंबे समय से पब पर नजर रख रही थी। सटीक जानकारी के बाद छापेमारी की गई। अवैध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 40 महिलाओं और 100 पुरुषों को हिरासत में लिया है। पुलिस के पहुंचते ही पब में हड़कंप मच गया। हर कोई अपना चेहरा छिपाने लगा।

पॉश इलाके में था पब

हैदराबाद पुलिस ने शहर के पॉश इलाका बंजारा हिल्स स्थित टीओएस पब पर छापा मारा। यहां पुलिस टीम को कथित रूप से अवैध गतिविधियों में शामिल 140 लोग मिले। 10 महिलाओं समेत कुल 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पब को भी सील कर दिया है। 100 पुरुषों और 40 महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने कई धाराओं में केस दर्ज किया है।

पब पर लगे यह आरोप

सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) वेंकट रमन ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ तेज आवाज में गाना बजाने, सार्वजनिक उपद्रव और अश्लील कृत्यों के तहत केस दर्ज किया गया है। पब मालिकों, बाउंसरों, डीजे संचालकों और 10 महिलाओं समेत कुल 20 व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है। बता दें कि पिछले महीने भी हैदराबाद पुलिस ने पांच पबों पर छापेमारी की थी। आबकारी प्रवर्तन प्रमुख वीबी कमलासन रेड्डी के नेतृत्व में शेरलिंगमपल्ली स्थित कोरम क्लब और जुबली हिल्स स्थित बेबीलोन पर भी पुलिस ने छापा मारा था।

पहले से ही थी पुलिस की नजर

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक टीओएस पब पर पुलिस ने अभद्र डांस की वजह से छापा मारा है। पब के मालिक ने कई राज्यों की महिलाओं को यहां पर रखा था। आरोप है कि मालिक अपना मुनाफा बढ़ाने और पुरुष ग्राहकों को आकर्षित करने की खातिर महिलाओं से अश्लील डांस कराता था। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस पहले से ही पब की अवैध गतिविधियों पर नजर रख रही थी।

कल रात हमने रोड नंबर 3 पर छापा मारा। यहां एक पब में अवैध गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में 100 पुरुषों और 40 महिलाओं को हिरासत में लिया है। हमने पब को सील भी कर लिया है। वेंकट रमन, सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी)।

यह भी पढ़ें: 'भारतीय आसमान सुरक्षित, डरें नहीं यात्री', 70 विमानों को बम की धमकी के बीच BCAS महानिदेशक ने की बड़ी अपील

यह भी पढ़ें: ठेकेदार के परिवार को बंधक बनाकर डकैती, एक घंटे तक लूटपाट करते रहे बदमाश; रुपये और जेवरात लूटे