Move to Jagran APP

Karnataka News: 12 साल बाद युवती ने बयां किया अपना दर्द, बताया- 6 साल की उम्र में चर्च में हुआ था दुष्कर्म

Karnataka Church Assault काम पर जाने से पहले माता-पिता 6 साल की बच्ची को चर्च में छोड़ कर जाते थे और लौटने में वहां से ले लेते थे। लेकिन इस बीच चर्च में ही बच्ची के साथ दुष्कर्म होने लगा... आगे जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।

By Monika MinalEdited By: Updated: Wed, 27 Jul 2022 03:07 PM (IST)
Hero Image
12 साल पहले चर्च में 6 साल की बच्ची के साथ हुआ था दुष्कर्म (File Photo)

 बेंगलुरु, आइएएनएस। Karnataka Church News: कर्नाटक से एक हैरान कर देने वाले मामला सामने आया है। करीब 12 साल पहले अपने साथ हुए दुष्कर्म के दावे के साथ युवती ने कर्नाटक पुलिस (Karnataka Police) से संपर्क साधा । इस मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया जिनमें से छह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह घटना 2010 की है।

बेंगलुरु चर्च में 2010 को हुआ था यह अपराध

साल 2010 में बेंगलुरु के विद्यारानयापुरा में डोड्डाबेट्टाहल्ली के करीब कावेरी के चर्च में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था । 12 साल बाद यानि 18 साल की उम्र में उस मामले की शिकायत कर्नाटक पुलिस के पास आई है। बता दें कि बच्ची को हर दिन चर्च में छोड़कर माता-पिता अपने काम पर जाते थे और लौटते हुए उसे ले लेते थे।

  • मात्र 6 साल की उम्र में ही बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था
  • हर दिन की तरह उस दिन भी बच्ची को चर्च में छोड़ने के बाद माता-पिता अपने काम पर गए थे।
  • पीड़िता ने बताया कि साइमन पीटर (Simon Peter) ने मौका देख चर्च में ही उसका यौन शोषण किया था।
  • पीड़िता ने बताया कि पहले आरोपी ने उसे अश्लील तस्वीरें (obscene pictures) दिखाइ और फिर दुष्कर्म किया।

14 साल की उम्र तक होता रहा दुष्कर्म

  • पीड़िता ने पुलिस से बताया की साइमन पीटर ने 14 साल की उम्र तक उसका शोषण किया
  • असहनीय होने पर पीड़िता ने अपना दर्द चर्च में ही रहने वाले सैमुएल डिसूजा से बताया
  • डिसूजा ने अपराधी पीटर को चेतावनी दी कि वह अपनी अश्लील हरकत पर लगाम लगाए

जिसे बताया दर्द वही करने लगा ब्लैकमेल और 2 साल तक किया दुष्कर्म

  • शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि सैमुएल डिसूजा ने अपराधी को तो चेता दिया लेकिन खुद ब्लैकमेल करने लगा
  • पीड़िता ने बताया कि डिसूजा ने यह कहकर दुष्कर्म करना शुरू कर दिया कि इंकार करने पर वह पूरा मामला सार्वजनिक कर देगा।
  • इससे पीड़िता डिप्रेशन में चली गई
  • अब जाकर काउंसलिंग और इलाज के बाद पीड़िता पुलिस के पास पहुंची

पुलिस ने बताया कि घटनाक्रम को छिपाने का प्रयास भी हुआ। पुलिस से मिली जानकारी में बताया गया कि अच्छे से अवगत होने के बावजूद इस पूरे मामले पर पर्दा डालने का प्रयास करने वाले छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों पर पा POCSO एक्ट, सामूहिक दुष्कर्म व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। छानबीन जारी है।