Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों में बढ़ी ठिठुरन, जानिए दिल्ली-NCR में कब मिलेगी 'कोल्ड अटैक' से राहत

weather Update Today जम्मू कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों में पड़ रही ठंड का असर मैदानों में दिख रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण दिल्ली-एनसीआर में बर्फीली हवा चलने के कारण पारा लुढ़कने लगा है। सर्द हवाओं के चलते कंपकंपी बढ़ गई है। वहीं मूसलाधार बारिश के कारण तमिलनाडु के कई जिलें जलमग्न हो गए हैं।

By Jagran NewsEdited By: Babli KumariUpdated: Tue, 19 Dec 2023 08:02 AM (IST)
Hero Image
पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण दिल्ली-एनसीआर में लुढ़का पारा (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। weather Update Today: पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी जारी है। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण दिल्ली-एनसीआर का पारा लुढ़कने लगा है। राजधानी दिल्ली में सर्द हवाओं के चलते कंपकंपी बढ़ गई है। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को हवा की रफ्तार 16 से 18 किमी प्रति घंटा रह सकती है।

वहीं दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर में भी ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। एनसीआर के कई इलाकों में जबरदस्त ठंड के साथ कोहरा भी पड़ना शुरू हो गया है। वहीं, बारिश की बात करें तो कन्याकुमारी तिरुनेलवेल्ली थूथुकुडी और तेनकासी सहित दक्षिणी तमिलनाडु के कई जिलों में हुई मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर से भारी तबाही मचाई है। राज्य में भारी बारिश के कारण खेत, सड़कें, रिहायशी इलाके तथा पुल जलमग्न हो गए हैं।

दिल्ली में अगले चार दिनों तक आसमान में छाए रहेंगे बादल 

IMD के अनुसार, दिल्ली में अगले चार दिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 22 डिग्री जबकि न्यूनतम छह डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं बुधवार से शुक्रवार तक न्यूनतम तापमान पांच डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

वहीं दिल्ली से सटे इलाकों को लेकर मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन बाद हल्के बादल छाए रहने से सर्दी बढ़ सकती है। सोमवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा अधिकतम 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। वातावरण में आर्द्रता 40 प्रतिशत दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें- Delhi Air Pollution: दिल्ली में 350 के नीचे आया AQI, NCR में ठंड ने बढ़ाई लोगों की टेंशन

बिहार में दिखेगा कोहरे का असर

मंगलवार को राजधानी पटना समेत राज्य के अधिसंख्य भागों का मौसम शुष्क बने होने के साथ सुबह के समय कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। पछुआ हवा के कारण सुबह-शाम कनकनी के कारण लोग ठंड से प्रभावित रहेंगे। तापमान में कोई विशेष गिरावट के आसार नहीं है। वहीं मौसम विभाग की तरफ भी बताया गया है कि आज की रात मौसम की सबसे सर्द रात हो सकती है। 

यह भी पढ़ें- Bihar Weather: सप्ताह भर में आठ डिग्री सेल्सियस लुढ़का पारा, पटना में पड़ेगी कड़ाके की ठंड; गया में जारी हुआ अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में हो रही बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के कारण हिमाचल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, कई जिलों में माइनस में पारा रिकॉर्ड किया गया है।मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आज हिमाचल प्रदेश में मौसम के साफ रहने का अनुमान है। हालांकि कुछ एक स्थानों पर हल्के बादल छाने की भी संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप, घरों में पैक हुए लोग; बर्फबारी के बीच ऐसा है मौसम का हाल

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट 

IMD के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी तमिलनाडु, दक्षिणी केरल और लक्षद्वीप में भारी से बहुत भारी बारिश संभावना है। 24 घंटों के बाद तमिलनाडु और केरल में बारिश कम हो जाएगी लेकिन लक्षद्वीप में बारिश जारी रहेगी। उत्तरी तमिलनाडु, उत्तरी केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट और दक्षिणी कर्नाटक में हल्की बारिश संभव है। उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आएगी।

यह भी पढ़ें- Chennai: भारी बारिश से दक्षिण तमिलनाडु में फिर त्राहि-त्राहि, बाढ़ का पानी नदियों की तरह हर तरफ उफन रहाचार जिलों में रेड अलर्ट