Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Heat Wave Alert: प्रचंड गर्मी की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली-यूपी में पारा 47 डिग्री पार; पढ़िए अपने शहर का हाल

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को अगले पांच दिनों तक राजस्थान पंजाब हरियाणा और उत्तर प्रदेश में लू चलने की चेतावनी दी है। इसने अगले चार दिनों तक मध्य प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में लू चलने की भी भविष्यवाणी की है। वहीं आज से पूर्वी और मध्य भारत में हीट वेव की स्थिति शुरू होने की संभावना है।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Sat, 18 May 2024 08:56 AM (IST)
Hero Image
उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में लू चलने की चेतावनी

जेएनएन, नई दिल्ली। भीषण गर्मी और लू की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में शुक्रवार को प्रचंड गर्मी थी। पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे यह देश का सबसे गर्म स्थान बन गया।

इसके साथ ही राजस्थान में 19, हरियाणा में 18, दिल्ली में आठ और पंजाब में दो स्थानों पर पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। जबकि, हरियाणा के सिरसा में पारा 47.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मध्य प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में चलेगी लू

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को अगले पांच दिनों तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में लू चलने की चेतावनी दी है। इसने अगले चार दिनों तक मध्य प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में लू चलने की भी भविष्यवाणी की है। उसके बाद हल्की आंधी आ सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है।

पटना में शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे और उमस का प्रकोप दिखा। फोटो- जागरण

लखनऊ में तेज धूप से बचाव के लिए दुपट्ट बांधे हुए युवती। फोटो- जागरण

उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हुई

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ नरेश कुमार ने कहा कि अप्रैल से लेकर पिछले कुछ दिनों तक लगातार पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहे थे, जिसके कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हुई। इसके कारण तापमान बहुत अधिक नहीं था।

मौसम विभाग के अनुसार, मई में देश भर में कई जगहों पर पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पंजाब और हरियाणा में भी तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब है और लू के हालात उत्तर प्रदेश जैसे ही हैं। मौसम विभाग ने कहा कि अगले पाच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत और बिहार के मैदानी इलाकों में गर्मी से लेकर गंभीर लू चल सकती है और 18 मई से पूर्वी और मध्य भारत में हीट वेव की स्थिति शुरू होने की संभावना है।

भट्टी की तरह तप रहा राजस्थान

राजस्थान के अधिकांश जिलों में शुक्रवार को तेज गर्मी का दौर जारी रहा। प्रदेश के एक दर्जन जिले भट्टी की तरह तपते रहे। प्रदेश के बाड़मेर एवं जैसलमेर जिलों में शुक्रवार को 47 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर व चूरू जिलों में 46 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें - Jammu Kashmir Weather: बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में गिरावट, लोगों को मिली गर्मी से राहत

बीकानेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर सहित एक दर्जन जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है। श्रीगंगानगर में गु्रुवार को 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। बाड़मेर,जैसलमेर सहित कई स्थानीय निकायों ने लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए टैंकरों से सड़कों पर पानी का छिड़काव करवाया गया।

लू से झुलसा पंजाब

पंजाब में भी लू के बीच भीषण गर्मी पड़ी। लुधियाना सबसे गर्म रहा। यहां समराला में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी चंडीगढ़ सहित पांच शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने 23 मई तक लू चलने को लेकर आरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

दक्षिण के राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

इसी तरह, दक्षिण के राज्यों के लिए मौसम विभाग ने कहा कि अगले पांच दिनों में तमिलनाडु, केरल और दक्षिण कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आगे कहा कि दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 23 मई तक भारी से बहुत भारी बारिश के साथ बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।