Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

VIDEO: जब हिंदुस्तानी और पाकिस्तानियों ने एक सुर में गाया 'जय हो', लंदन की सड़कों पर दिखा ऐतिहासिक नजारा

Independence Day 2024 स्वतंत्रता दिवस के दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि भारत और पाकिस्तान के लोग मिलकर बॉलीवुड सॉन्ग जय हो गा रहे हैं। म्यूजीशियन vish.music ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- जब भारतीय और पाकिस्तानी लंदन में एक साथ जय हो.... गाएं।

By Piyush Kumar Edited By: Piyush Kumar Updated: Thu, 15 Aug 2024 01:42 PM (IST)
Hero Image
लंदन में भारत और पाकिस्तान के नागरिकों ने मिलकर जय हो गाना गाया।(फोटो सोर्स: @vish.music)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज देश 78 वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2024)  मना रहा है। 200 साल की गुलामी के बाद देश को आजादी तो मिल गई, लेकिन एक कीमत पर। देश के बंटवारे भी हुए। भारत और पाकिस्तान दो देश बने। आज के समय दोनों देश के लोग अलग-अलग मुल्कों में रहते हैं। हालांकि, दोनों देशों के लोगों में राष्ट्र प्रेम कूट-कूट कर भरा है। ब्रिटेन में बड़ी तादाद में भारत और पाकिस्तान मूल के नागरिक रहते है।

जब भारत-पाक के लोगों ने मिलकर गया 'जय हो'

लंदन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हिंदुसतान और पाकिस्तान के लोग अपने-अपने मुल्क के झंडे के साथ एक सुर में बॉलीवुड सॉन्ग 'जय हो' गा रहे हैं।

म्यूजीशियन @vish.music ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- 'जब भारतीय और पाकिस्तानी लंदन में एक साथ 'जय हो....' गाएं। चलिए प्यार और एकता के लिए इस वीडियो को शेयर करें। हमें बुरे वक्त में एक दूसरे की जरूरत होती है।'

View this post on Instagram

A post shared by Vish (@vish.music)

यूजर्स ने किए शानदार कमेंट्स 

इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा,'डिवाइडेड बाय फ्लैग, यूनाइटेड बाय सॉन्ग' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, यह पल रोमांच से भर देना वाला है।"

बता दें कि पाकिस्तान 14 अगस्त को आजादी दिवस के रूप में मनाता है।

यह भी पढे़ं: Independence Day 2024 Live: पीएम मोदी ने रखा 2047 का विजन, CJI बोले- आज कर्तव्यों को याद करने का दिन