Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

India Maldives Relations: भारत ने मालदीव को दी बड़ी राहत, दो बंदरगाहों से आवश्यक वस्तुओं के निर्यात करने की दी अनुमति

भारत सरकार ने वित्त वर्ष 2024-2025 के लिए मालदीव को दो अतिरिक्त बंदरगाहों से आवश्यक वस्तुओं के निर्यात करने की अनुमति दे दी है। सरकार ने कहा कि कांडला और विशाखापत्तनम बंदरगाहों से मालदीव सामानों का निर्यात कर सकता है। इन दो बंदरगाहों के साथ मालदीव होने वाले आवश्यक वस्तुओं के निर्यात के लिए उपयोग होने वाले बंदरगाहों की संख्या अब छह हो गई है।

By Agency Edited By: Sonu Gupta Updated: Thu, 01 Aug 2024 09:28 PM (IST)
Hero Image
पीएम मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू। फाइल फोटो।

एजेंसियां, नई दिल्ली। मालदीव के साथ नवंबर से जारी रिश्तों में खटास के बाद अब मुइज्जू सरकार को भारत ने बड़ी राहत दी है। भारत सरकार ने वित्त वर्ष 2024-2025 के लिए मालदीव को दो अतिरिक्त बंदरगाहों से आवश्यक वस्तुओं के निर्यात करने की अनुमति दे दी है। 

इन दो बंदरगाहों से निर्यात की मिली अनुमति

सरकार ने गुरुवार को कहा कि वित्तीय वर्ष के दौरान कांडला और विशाखापत्तनम बंदरगाहों से मालदीव को आवश्यक वस्तुओं के निर्यात की अनुमति दी गई है। इन दो बंदरगाहों के साथ मालदीव निर्यात होने वाली वस्तुओं के लिए उपयोग होने वाले बंदरगाहों की संख्या अब छह हो गई है।

दोनों देशों के व्यापार में हुई बढ़ोतरी

मालूम हो कि दोनों देशों के व्यापार में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। भारत और मालदीव के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2022-23 में 973.37 मिलियन अमरीकी डॉलर से मामूली रूप से बढ़कर 2023-24 में 978.56 मिलियन अमरीकी डॉलर हो गया है।

यह भी पढ़ेंः

India-Maldives: 'परस्पर हितों से तय होंगे भारत-मालदीव के रिश्ते', जयशंकर ने मुइज्जू के मंत्री से क्या-क्या कहा?