Move to Jagran APP

US Visas: अमेरिकी वीजा प्राप्त करने में चीन को पीछे छोड़ आगे निकल जाएगा भारत, 1 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

अमेरिकी दुतावास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि भारत साल 2023 तक अमेरिकी वीजा प्राप्त करने के मामले में चीन से आगे निकल जाएगा और मैक्सिको के बाद भारत को अमेरिकी वीजा जारी करने में दूसरे स्थान पर रहने की उम्मीद है।

By AgencyEdited By: Sonu GuptaUpdated: Thu, 10 Nov 2022 03:38 PM (IST)
Hero Image
अमेरिकी वीजा प्राप्त करने में चीन को पीछे छोड़ आगे निकलेगा भारत। फाइल फोटो।
नई दिल्ली, एएनआइ। अमेरिकी दूतावास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि भारत साल 2023 तक अमेरिकी वीजा प्राप्त करने के मामले में चीन से आगे निकल जाएगा और मैक्सिको के बाद भारत को अमेरिकी वीजा जारी करने में दूसरे स्थान पर रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अमेरिका नवंबर के मध्य में भारत के लिए वीजा स्लाट खोलेगा और 2023 की गर्मियों तक कई प्रकार के वीजा जारी करने में सक्षम हो जाएगा।

चीन को पीछे छोड़ेगा भारत

दूतावास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'हम उम्मीद करते हैं कि भारत अगले साल गर्मियों तक अमेरिकी वीजा प्राप्त करने के मामले में चीन को पीछे छोड़ देगा। अमेरिकी वीजा हासिल करने में मैक्सिको के बाद भारत के दूसरे स्थान पर रहने की उम्मीद है।' उन्होंने आगे कहा, 'अलग-अलग प्रकार के वीजा जारी करने के लिए हमारे पास अधिक समय नहीं है हालांकि प्रत्येक विभिन्न प्रकार के श्रेणी के लिए कुछ समय लगता है।'

एक लाख लोगों को मिलेगा वीजा

मालूम हो कि अमेरिका ने पहले से ही प्रतीक्षा समय में कटौती करने के लिए एच एंड एल वर्कर वीजा के आवेदकों के लिए 100,000 स्लाट खोले हैं। उन्होंने कहा कि भारत अभी वाशिंगटन के लिए सबसे पहली प्राथमिकता है। आमेरिका के पास छात्रों, हाई-टेक वर्कर, पर्यटकों और व्यवसाय में बड़ी श्रेणियां हैं। इससे पहले अक्टूबर में अमेरिकी दूतावास ने एच एंड एल श्रेणियों और उनके परिवरों के सदस्यों के लिए एक लाख से अधिक नियुक्तियों को जारी किया था।

विदेश मंत्री ने उठाया था वीजा में देरी का मुद्दा

इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ वीजा जारी करने में देरी होने का मुद्दा उठाया था। अमेरिकी दुतावास ने कहा कि साल 2022 के पहले नौ महिनों के दौरान अमेरिकी मिशन पहले ही भारत के लिए 160,000 से अधिक एच एंड एल वीजा जारी कर चुका है। अमेरिका इस प्रकार के वीजा को जारी करना और एच एंड एल श्रमिकों को प्राथमिकता देना जारी रखेगा।

यह भी पढ़ें- H-1B वीजा हासिल करना और US लौटना होगा आसान, वीजा पर अमेरिका में ही मुहर लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी

यह भी पढ़ें- समझ से परे है वीजा जारी होने में देरी का अमेरिका का तर्क; भारतीयों को करना पड़ रहा लंबा इंतजार, चीन और पाक पर मेहरबानी