Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भारतीय वायुसेना के विमान में तकनीकी समस्या के बाद सुरक्षित लैंडिंग, नियमित उड़ान के दौरान आई खराबी

वायु सेना के परिवहन विमान में नियमित उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। चालक दल द्वारा प्रक्रिया के अनुसार उपाय करने के बाद बेगमपेट हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंंग हुई। रक्षा सूत्रों ने बताया कि किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई और विमान को भी कोई नुकसान नहीं हुआ। एक सी-130जे परिवहन विमान को एक नियमित उड़ान के दौरान खराबी का सामना करना पड़ा।

By Jagran News Edited By: Amit Singh Updated: Sat, 02 Mar 2024 06:15 AM (IST)
Hero Image
भारतीय वायुसेना के विमान में नियमित उड़ान के दौरान आई खराबी।

पीटीआई, हैदराबाद। भारतीय वायु सेना के एक परिवहन विमान को शुक्रवार को एक नियमित उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। चालक दल द्वारा प्रक्रिया के अनुसार उपाय करने के बाद बेगमपेट हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंंग हुई।

सभी यात्री सुरक्षित

रक्षा सूत्रों ने बताया कि किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई और विमान को भी कोई नुकसान नहीं हुआ। भारतीय वायु सेना के एक सी-130जे परिवहन विमान को एक नियमित उड़ान के दौरान खराबी का सामना करना पड़ा।

बेगमपेट हवाई अड्डे पर हुआ लैंड

घटना को लेकर एक बयान में बताया गया है कि भारतीय वायु सेना के एक सी-130जे परिवहन विमान को नियमित उड़ान के दौरान खराबी का सामना करना पड़ा। चालक दल ने निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार कार्रवाई की और बेगमपेट हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतरा। किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई और विमान को कोई नुकसान नहीं हुआ।