Move to Jagran APP

Tarang Shakti: अक्टूबर में नहीं होगा भारतीय वायुसेना का 'तरंग शक्ति' युद्धाभ्यास, जानिए कब होगा आयोजन

भारतीय वायुसेना अगले साल एक बहुपक्षीय युद्धाभ्यास का आयोजन करेगी जिसकी योजना मूल रूप से अक्टूबर में बनाई गई थी। रक्षा सूत्रों के मुताबिक तरंग शक्ति युद्धाभ्यास के 2024 के मध्य में आयोजित होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस युद्धाभ्यास में लगभग 12 वायु सेनाओं के हिस्सा लेने की उम्मीद है। इस युद्धाभ्यास का उद्देश्य सैन्य सहयोग में सुधार और अंतर संचालनीयता को बढ़ाने पर होगा।

By AgencyEdited By: Anurag GuptaUpdated: Wed, 16 Aug 2023 08:38 PM (IST)
Hero Image
भारतीय वायुसेना का 'तरंग शक्ति' युद्धाभ्यास (फोटो: रायटर)

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय वायुसेना (IAF) अगले साल एक बहुपक्षीय युद्धाभ्यास का आयोजन करेगी। पहले हवाई अभ्यास अक्टूबर में होने वाला था, लेकिन अब अक्टूबर में यह नहीं होगा।

रक्षा सूत्रों के मुताबिक, 'तरंग शक्ति' युद्धाभ्यास (Tarang Shakti) के 2024 के मध्य में आयोजित होने की संभावना है, क्योंकि कई देशों की वायुसेना ने भारतीय वायुसेना को बताया है कि यदि युद्धाभ्यास का आयोजन इस वर्ष किया जाता है तो वे युद्धाभ्यास में शामिल नहीं हो पाएंगे।

12 देशों की वायुसेना ले सकती हैं हिस्सा

उन्होंने कहा कि इस युद्धाभ्यास में लगभग 12 वायु सेनाओं के हिस्सा लेने की उम्मीद है। इस युद्धाभ्यास का उद्देश्य सैन्य सहयोग में सुधार और अंतर संचालनीयता को बढ़ाने पर होगा।

बता दें कि 'तरंग शक्ति' भारत में आयोजित होने वाला सबसे बड़ा वायु सैनिक अभ्यास है। इस युद्धाभ्यास में फ्रांस, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और जापान की वायु सेनाएं भाग लेंगी।

पर्यवेक्षक के रूप आमंत्रित किए गए छह देश

सूत्रों ने कहा कि तरंग शक्ति में छह देश अपने लड़ाकू विमानों, सैन्य परिवहन विमान और बीच हवा में ईंधन भर सकने वाले विमानों जैसे संसाधनों के साथ हिस्सा लेंगे। वहीं, छह अन्य देशों को पर्यवेक्षक के रूप में आमंत्रित किया जाएगा।

पिछले कुछ महीनों में भारतीय वायुसेना ने कई बड़े विदेशी अभ्यासों में हिस्सा लिया है। भारतीय वायुसेना ने अप्रैल में फ्रांस के मॉन्ट-डे-मार्सन एयरबेस पर लगभग तीन सप्ताह के बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास के लिए चार राफेल, दो सी-17 और दो आईएल-17 विमान भेजे थे।