क्यों वायरल हो रहा भारतीय सेना के जवान का ये Video, आनंद महिंद्रा भी हुए मुरीद; बोले- इसके अलावा कुछ ना देखो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में भारतीय सेना का एक जवान दिखाई दे रहा है। जवान के स्वागत के लिए उसके परिवारवाले घर के दरवाजे पर खड़े हैं। दिग्गज कारोबारी आनंद महिंद्रा भी इस वीडियो को शेयर करने से नहीं रोक पाए। आनंद महिंद्रा ने एक मैसेज भी लिखा है। (फोटो साभार- एक्स)
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। हर भारतीय का सपना होता है कि वो इंडियन आर्मी ज्वाइन करे। देश के युवा आर्मी ज्वाइन करते हैं और अपनी जान की फिक्र किए बगैर दुश्मनों से देश की हिफाजत करते हैं। भूख-प्यास, सर्दी-गर्मी की परवाह किए बना जवान देश की सेवा के लिए तैनात रहते हैं। घर का बेटा भारतीय सेना में जाए, इसकी खुशी किस मां-बाप को नहीं होगी।
सेना की ड्यूटी के बाद जब बेटा घर लौटे इसकी खुशी भी परिवारवालों को कम नहीं होती। घर आए जवान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि किस तरह छुट्टी पर आए जवान के घर वाले उसका स्वागत कर रहे हैं। दिग्गज बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा भी ये वीडियो देख इसे अपने एक्स अकाउंट पर शेयर करने से नहीं रोक पाए। आनंद महिंद्रा ने जवान के परिवार को सैल्यूट भी कहा है।
आनंद महिंद्रा ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'अगर आप भारतीय और हमारी सुरक्षा करने वाले जवानों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को समझना चाहते हैं, तो इस वीडियो के अलावा और कुछ न देखें। मैं इस परिवार को सलाम करता हूं।'
If you want to understand the emotional connect between Indians and our Jawans who protect us, look no further than this video…. I salute this family… pic.twitter.com/HdcAGwU58f— anand mahindra (@anandmahindra) August 16, 2023
वीडियो में क्या है?
इस वीडियो में भारतीय सेना का एक जवान गाड़ी से उतकर घर की ओर जाता दिखाई दे रहा है। परिवारवाले उसके स्वागत के लिए घर के बाहर ही खड़े हैं। बच्चे, बूढ़े और कुछ महिलाएं घर के दरवाजे पर खड़ी हैं। जवान के स्वागत के लिए रेड कारपेट भी बिछाया हुआ है। कारपेट पर चलकर जवान घर की दहलीज आता है। घर की दहलीज पर लिखा वेलकम बैक होम। जवान घर पहुंचता है और एक-एक कर सदस्यों से गले मिलता है और बड़ों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेता है। इस दौरान जवान सैल्यूट भी करता है। परिवारवाले इस दौरान भावुक भी हो जाते हैं।