Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

इजरायल-हिजबुल्ला जंग के बीच भारतीय सेना का सफल ऑपरेशन, घायल जवान को सुरक्षित बाहर निकाला

मध्य पूर्व में जारी इजरायल-हिजबुल्ला की भीषण जंग के बीच भारतीय सेना ने एक सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया है। सेना ने विदेश मंत्रालय और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर घायल जवान को सुरक्षित रेस्क्यू किया और उन्हें तेल अवीव से जामनगर लेकर आई। इस बीच रास्ते में अत्याधुनिक महत्वपूर्ण देखभाल सहायता भी प्रदान की गई। जानें क्या है पूरी घटना।

By Agency Edited By: Sachin Pandey Updated: Thu, 26 Sep 2024 06:54 PM (IST)
Hero Image
जवान को सुरक्षित एयरलिफ्ट कर भारत लाया गया। (Photo- ANI)

एएनआई, नई दिल्ली। गाजा युद्ध के बाद अब इजरायल और हिजबुल्ला के बीच हवाई हमले जारी हैं। इस चुनौतीपूर्ण माहौल के बीच भारतीय सेना ने इजरायल से अपने घायल सैनिक को वापस लाने के लिए सफलतापूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया।

डॉक्टर के नेतृत्व में भारतीय सेना की एक टीम ने सी 130 एयर एंबुलेंस द्वारा संयुक्त राष्ट्र डिसइंगेजमेंट आब्जर्वर फोर्स (यूएनडीएफओ) गोलान हाइट्स से अपने घायल जवान को रेस्क्यू किया। यूएनडीओएफ एक संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन है।

सेना, विदेश मंत्रालय और एजेंसियों ने मिलकर पूरा किया मिशन

मिशन में भारतीय वायु सेना, विदेश मंत्रालय और अन्य एजेंसियों ने साथ मिलकर काम किया। भारतीय सेना ने कहा कि बचाव अभियान ने न केवल यह सुनिश्चित किया कि घायल सैनिक को बेहद अनिश्चित स्थिति के बीच भारत लाया जाए, बल्कि रास्ते में अत्याधुनिक महत्वपूर्ण देखभाल सहायता भी प्रदान की गई।

एक महीने तक भर्ती रहे जवान

क्रिटिकल केयर एयर इवैक्यूएशन मेडिकल टीम का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कर्नल अनुज सिंह ने किया था। हवलदार सुरेश आर घायल होने पर इजरायल के हाइफा में रामबाम अस्पताल में करीब एक महीने तक भर्ती रहे। बाद में 20 सितंबर को उन्हें सीजेड लेवल-1 अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। अब उनकी हालत स्थिर है।

एयर एंबुलेंस उन्हें लेकर तेल अवीव से रात 01.20 पर रवाना हुई और सुबह 10 बजे जामनगर पहुंची। उन्हें हवाई मार्ग से पालम ले जाया गया। बाद में एंबुलेंस से दोपहर तीन बजे आर्मी हास्पिटल आर एंड आर नई दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया।