Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ambati Rayudu: YSR कांग्रेस में शामिल हुए क्रिकेटर अंबाती रायडू, CM जगन रेड्डी की मौजूदगी में ग्रहण की पार्टी सदस्यता

प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू गुरुवार को वाईएसआर कांग्रेस में शामिल हो गए। रायडू ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अंबाती रायडू को पार्टी में शामिल करवाकर वाईएसआर कांग्रेस द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राज्य के युवाओं को अपने पाले में लाने वाला फैसला माना जा रहा है। रायडू को मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने वाईएसआर कांग्रेस में औपचारिक रूप से शामिल करवाया।

By Jagran News Edited By: Abhinav AtreyUpdated: Thu, 28 Dec 2023 07:05 PM (IST)
Hero Image
YSR कांग्रेस में शामिल हुए क्रिकेटर अंबाती रायडू (फोटो, एक्स)

डिजिटल डेस्क, विजयवाड़ा। प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू गुरुवार को वाईएसआर कांग्रेस में शामिल हो गए। रायडू ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अंबाती रायडू को पार्टी में शामिल करवाकर वाईएसआर कांग्रेस द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राज्य के युवाओं को अपने पाले में लाने वाला फैसला माना जा रहा है।

भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रहे अंबाती रायडू को मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने वाईएसआर कांग्रेस में औपचारिक रूप से शामिल करवाया। इस दौरान आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम नारायण स्वामी और सांसद पेद्दीरेड्डी मिथुन रेड्डी भी मौजूद थे।

बता दें कि अंबाती रायडू आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Karnataka: कर्नाटक में छात्रों से टॉयलेट साफ करवाने के आरोप में प्रिंसिपल निलंबित, इस महीने की तीसरी घटना