Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

शैक्षिक जगत में उत्कृष्टता की मिसाल है भारत में जेडी वेंस की ससुराल, पत्नी उषा की 96 वर्षीय परदादी अभी भी पढ़ती हैं फिजिक्स

US Presidential Election रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी बनाए गए जेडी वेंस की पत्नी उषा चिलुकुरी का दक्षिण भारतीय परिवार अकादमिक कौशल के लिए जाना जाता है। उषा की 96 वर्षीय परदादी शांतम्मा चिलुकुरी जो देश की सबसे अधिक उम्र की सक्रिय प्रोफेसर हैं। वह सेवानिवृत्ति के बाद भी 60 किमी की यात्रा कर विश्वविद्यालय में अधिकांश कार्यदिवस पर फिजिक्स पढ़ाने जाती हैं।

By Agency Edited By: Sonu Gupta Updated: Thu, 18 Jul 2024 11:44 PM (IST)
Hero Image
जेडी वेंस की पत्नी उषा चिलुकुरी की 96 वर्षीय परदादी शांतम्मा चिलुकुरी। फोटोः एएनआई।

हैदराबाद, रायटर। अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी बनाए गए जेडी वेंस की पत्नी उषा चिलुकुरी का दक्षिण भारतीय परिवार अकादमिक कौशल के लिए जाना जाता है। विशेष रूप से उषा की 96 वर्षीय परदादी शांतम्मा चिलुकुरी, जो देश की सबसे अधिक उम्र की सक्रिय प्रोफेसर हैं। वह सेवानिवृत्ति के बाद भी 60 किमी की यात्रा कर विश्वविद्यालय में अधिकांश कार्यदिवस पर फिजिक्स पढ़ाने जाती हैं।

परदादी शांतम्मा ने जाहीर की प्रसन्नता

शांतम्मा ने उषा के पति जेडी वेंस को अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि निश्चित रूप से उनका परिवार इससे खुश है। विशाखापत्तनम शहर से शांतम्मा चिलुकुरी ने फोन पर बताया कि हमारे परिवार में अधिकांश लोग अकादमिक हैं और शिक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। 38 वर्षीय उषा के माता-पिता 1970 के दशक में अमेरिका चले गए और अब सैन डिएगो में इंजीनिय¨रग और आणविक जीव विज्ञान पढ़ाते हैं।

येल और कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में पढ़ी हैं उषा

उषा ने येल और कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। उनके पिता और दादा दोनों ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) से पढ़ाई की या पढ़ाया। उनकी छोटी बहन सैन डिएगों में मैकेनिकल इंजीनियर हैं। उनकी चाची चेन्नई में मेडिकल व्यवसाय में हैं।

शांतम्मा ने बताया कि उनका परिवार हिंदू धर्म में गहरी आस्था रखता है। परिवार के अधिकांश लोग वेद और उपनिषद से अच्छी तरह से वाकिफ हैं। उनका परिवार मूलत: आंध्र प्रदेश के वाद्दुरू गांव का रहने वाला है जो बाद में वह चेन्नई में बस गया।

महान उपराष्ट्रपति साबित होंगे वेंस: उषा

कन्वेंशन में जेडी वेंस का परिचय कराते हुए उनकी भारतवंशी पत्नी उषा चिलुकुरी वेंस ने कहा कि उनके पति अमेरिका के एक महान उपराष्ट्रपति साबित होंगे। इसके साथ ही उन्होंने जेडी के भारतीय भोजन बनाने की उनकी क्षमता के बारे में परिचय दिया था।

येल में ही हुई थी उषा और वेंस की मुलाकात

उन्होंने कहा कि वह हमारे लिए भोजन भी बनाते हैं। येल ला स्कूल से स्नातक उषा ने बताया कि उन दोनों की मुलाकात येल में ही हुई थी। दोनों अलग-अलग पृष्ठभूमि से थे, लेकिन दोनों ने एक दूसरे को समझा। उन्होंने कहा कि जब मुझसे पति का परिचय देने को कहा गया तो मैं अवाक थी। मेरे पास कहने को यही था कि व्याख्या करूं कि वेंस से मैं क्यों प्यार करती हूं।

यह भी पढ़ेंः

डोनाल्ड ट्रंप आज स्वीकार करेंगे राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी, संबोधन के साथ ही समाप्त होगा चार दिवसीय नेशनल कन्वेंशन

डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के बाद पिघला निक्की हेली और विवेक रामास्वामी का दिल, राष्ट्रपति चुनाव से पहले किया ये एलान