Move to Jagran APP

Indian Navy: संकट में फंसे ईरानी जहाज की भारतीय नौसेना ने की मदद, तटरक्षकों ने समुद्र में फंसे जहाज से 11 लोग बचाए

अरब सागर में दुकम के पूर्व में संकट में फंसे ईरानी जहाज की भारतीय नौसेना ने मदद की। मछली पकड़ने वाले ईरानी जहाज (एफवी) अमीन पर चालक दल के छह लोग सवार थे। कथित तौर पर एक व्यापारिक जहाज के साथ टक्कर के कारण ईरानी जहाज क्षतिग्रस्त हो गया। नौसेना ने बयान में कहा कि हमने ईरानी जहाज के संकट में फंसने की जानकारी मिलने के बाद उनको मदद दी।

By Jagran News Edited By: Abhinav AtreyUpdated: Mon, 12 Feb 2024 11:45 PM (IST)
Hero Image
संकट में फंसे ईरानी जहाज की भारतीय नौसेना ने की मदद। (फाइल फोटो)

एएनआई, नई दिल्ली। अरब सागर में दुकम के पूर्व में संकट में फंसे ईरानी जहाज की भारतीय नौसेना ने मदद की। मछली पकड़ने वाले ईरानी जहाज (एफवी) अमीन पर चालक दल के छह लोग सवार थे। कथित तौर पर एक व्यापारिक जहाज के साथ टक्कर के कारण ईरानी जहाज क्षतिग्रस्त हो गया।

नौसेना ने बयान में कहा, समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए उत्तरी अरब सागर में तैनात भारतीय नौसेना के जहाज ने ईरानी जहाज के संकट में फंसने की जानकारी मिलने के बाद ईरानी जहाज को मदद दी। चालक दल के तीन घायल सदस्यों को चिकित्सा सहायता भी दी गई।

नौसेना ने 19 को सोमाली समुद्री डाकुओं से बचाया

पिछले महीने की शुरुआत में नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने सोमालिया के पूर्वी तट और अदन की खाड़ी के पास मछली पकड़ने वाले जहाज अल नईमी और चालक दल के सभी 19 पाकिस्तानी नागरिकों को सोमाली समुद्री डाकुओं से सफलतापूर्वक बचाया था।

तटरक्षकों ने समुद्र में फंसे जहाज से 11 लोग बचाए

भारतीय तटरक्षक जहाज विक्रम ने गत पांच फरवरी से इंजन की खराबी के कारण गहरे समुद्र में फंसे आईएफबी किंग जहाज के चालक दल के 11 सदस्यों को बचा लिया। अधिकारी ने बताया कि जहाज को मिनिकाय द्वीप के 280 समुद्री मील पश्चिम से सुरक्षित खींचकर लाया गया आईसीजीएस मिनिकाय को सौंप दिया गया। गत वर्ष भारतीय तटरक्षक जहाज विक्रम ने अरब सागर में ड्रोन के हमले पर एक अन्य व्यापारिक जहाज को बचाया था।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: जयंत ने माना, रालोद अब राजग का हिस्सा, सीटों पर सहमति की अंतिम मुहर लगते ही कर सकते हैं घोषणा