Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Indian Navy: पश्चिम एशिया के घटनाक्रम पर नौसेना रख रही पैनी नजर, चीन की हर चाल की हो रही निगरानी

नौसेना के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की गतिविधियों या पश्चिम एशिया के घटनाक्रम के संभावित प्रभाव से पूरी तरह अवगत है। वाइस एडमिरल ने कहा कि जहां तक चीनियों का सवाल है वे दक्षिण चीन सागर में जो कुछ भी कर रहे हैं उस पर हमारी पैनी नजर है।

By Jagran NewsEdited By: Jeet KumarUpdated: Thu, 19 Oct 2023 04:00 AM (IST)
Hero Image
पश्चिम एशिया के घटनाक्रम पर नौसेना रख रही पैनी नजर

पीटीआई, मुंबई। नौसेना के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को कहा कि भारतीय नौसेना हमास-इजरायल के बढ़ते संघर्ष के मद्देनजर पश्चिम एशिया के घटनाक्रम के साथ ¨हद महासागर क्षेत्र में चीनी नौसेना की गतिविधियों पर भी पैनी नजर रख रही है।

नौसेना की पश्चिमी कमान के प्रमुख ने कही ये बात

ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट 2023 के एक सत्र में कुछ सवालों पर नौसेना की पश्चिमी कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की गतिविधियों या पश्चिम एशिया के घटनाक्रम के संभावित प्रभाव से पूरी तरह अवगत है।

यह भी पढ़ें- Indigo की फ्लाइट को हुआ गलती का अहसास तो विमान ने सिंगापुर के लिए लिया यू-टर्न, यात्रियों ने सोशल मीडिया पर लगाई क्लास

उन्होंने कहा, इस समय नौसेना मुख्यालय या कमान मुख्यालय में कोई न कोई लगातार इस पर काम कर रहा है कि पश्चिम एशिया में जो कुछ भी हो रहा है, (हमास-इजरायल संघर्ष का संदर्भ) उसके बाद क्या हो सकता है। वाइस एडमिरल ने कहा कि जहां तक चीनियों का सवाल है, वे दक्षिण चीन सागर में जो कुछ भी कर रहे हैं, उस पर हमारी पैनी नजर है।