Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Schengen Visa: क्या है शेंगन वीजा? यूरोपीय यूनियन ने भारतीय नागरिकों के लिए बदले नियम, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

यूरोप की यात्रा करने वाले भारतीय अब पांच साल तक की अवधि के लिए मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा (Schengen visas) के लिए आवेदन कर सकेंगे।यूरोपीय आयोग ने भारतीय नागरिकों के लिए मौजूदा नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत हर्वे डेल्फिन ने नई वीजा व्यवस्था को दोनों पक्षों के बीच लोगों से लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने की दिशा में एक और कदम बताया है।

By Agency Edited By: Nidhi Avinash Updated: Mon, 22 Apr 2024 11:45 PM (IST)
Hero Image
यूरोपीय आयोग ने भारतीय नागरिकों के लिए बदले अपने नियम (Image: Reuters)

पीटीआई, नई दिल्ली। यूरोप की यात्रा करने वाले भारतीय अब पांच साल तक की अवधि के लिए मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस शेंगेन वीजा से 29 यूरोपीय देशों में जा सकेंगे। अभी तक तीन साल में दो वीजा लेना होता था।

यूरोपीय आयोग ने भारतीय नागरिकों के लिए मौजूदा नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत हर्वे डेल्फिन ने नई वीजा व्यवस्था को दोनों पक्षों के बीच लोगों से लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने की दिशा में एक और कदम बताया है। वीजा मानदंडों में यह बदलाव यूरोपीय संघ और भारत के बीच मजबूत संबंधों को देखते हुए लिया गया है।

वीजा जारी करने पर विशिष्ट नियम अपनाए

यूरोपीय संघ ने कहा, 18 अप्रैल को यूरोपीय आयोग ने भारतीय नागरिकों को मल्टीपल एंट्री वीजा जारी करने पर विशिष्ट नियम अपनाए हैं। ये नियम वर्तमान वीजा के मानकों की तुलना में अधिक अनुकूल हैं। तीन वर्षों के भीतर दो वीजा प्राप्त करने और उनका उपयोग करने वाले भारतीय नागरिकों को अब दो साल के लिए मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा जारी किया जाएगा।

इसके बाद अगर पासपोर्ट की वैधता शेष है, तो शेंगेन वीजा की सीमा को दो साल से बढ़ाकर पांच साल कर दिया जाएगा। शेंगेन वीजा धारक को शेंगेन क्षेत्र में स्वतंत्र रूप से यात्रा करने की अनुमति होती है बशर्ते आप शेंगेन क्षेत्र में जाकर नौकरी ना कर रहे हों।

यह भी पढ़ें: रक्षा संबंधों को मजबूत करने पर भारत का जोर, CDS जनरल अनिल चौहान के फ्रांस दौरा क्यों महत्वपूर्ण

यह भी पढ़ें: Supreme Court: पूर्व IAS प्रदीप शर्मा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात से मांगा जवाब, ये है पूरा मामला