Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Indigo की मुंबई-दोहा फ्लाइट के लेट होने से एयरपोर्ट पर हंगामा, उड़ान रद्द हुई तो कंपनी को मांगनी पड़ी माफी

Indigo Mumbai Doha flight इंडिगो की फ्लाइट के कई घंटे लेट होने के बाद लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोहा जाने वाली उड़ान 6E 1303 को 3 बजकर 55 मिनट पर टेक ऑफ करना था और यात्री बैठ भी गए थे लेकिन कई घंटों तक लेट होने के बाद इसे रद्द कर दिया गया। कंपनी ने अब माफी भी मांगी है।

By Agency Edited By: Mahen Khanna Updated: Sun, 15 Sep 2024 12:59 PM (IST)
Hero Image
Indigo Mumbai Doha flight इंडिगो की फ्लाइट रद्द।

एजेंसी, मुंबई। Indigo Mumbai Doha flight मुंबई से दोहा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट के लेट होने पर आज एयरपोर्ट पर खूब हंगामा हुआ। फ्लाइट के कई घंटे लेट होने के बाद लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोहा जाने वाली उड़ान 6E 1303 को 3 बजकर 55 मिनट पर टेक ऑफ करना था और यात्री बैठ भी गए थे, लेकिन कई घंटों तक लेट होने के बाद इसे रद्द कर दिया गया।

तकनीकी कारणों का दिया गया हवाला

इंडिगो एयरलाइंस ने फ्लाइट रद्द होने के बाद माफी मांगी है और कहा कि ग्राहकों को होटल मुहैया कराए जा रहे हैं और उनके अंतिम गंतव्य के अनुसार बुकिंग की जा रही है। इससे पहले तकनीकी कारणों से उड़ान में देरी हुई थी, लेकिन बाद में देरी के कारण इसे रद्द कर दिया गया।

फ्लाइट लेट होने पर लोगों ने काफी नाराजगी जताई थी। यहां तक की ये भी आरोप लगाए गए कि उन्हें ना पानी मिला न ही कुछ खाना। 

इंडिगो एयरलाइंस की ओर से जारी प्रेस बयान में कहा गया,

मुंबई से दोहा के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 1303 तकनीकी कारणों से देरी से चल रही थी। हमारी एयरपोर्ट टीम ने प्रभावित ग्राहकों को तुरंत सहायता प्रदान की और जलपान तथा आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराईं। विमान ने कई बार अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरने की कोशिश की, लेकिन विभिन्न प्रक्रियागत देरी के कारण समय अधिक लगने के कारण अंततः उड़ान रद्द करनी पड़ी।  

पहले भी हो चुकी गड़बड़

इससे पहले 7 सितंबर को इंडिगो एयरलाइंस ने विमान के एयर कंडीशनिंग सिस्टम में खराबी आने के बाद दिल्ली-वाराणसी उड़ान में सवार यात्रियों को हुई परेशानियों के लिए माफी मांगी थी। इससे विमान में अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई थी।

पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए, इंडिगो ने कहा था कि एसी ठीक से काम कर रहा था, लेकिन तापमान में बदलाव के कारण केबिन गर्म हो गया, जिससे यात्रियों में घबराहट फैल गई।