Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Karnataka: चलती ट्रेन में महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर से दुष्कर्म की कोशिश, जन्माष्टमी मनाने के लिए जा रही थी घर

Karnataka कर्नाटक के उडूपी में महिला के साथ ट्रेन में दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। जानकारी के मुताबिक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और बेंगलुरु में आईटी कंपनी में काम करती है। वह जन्माष्टमी मनाने के लिए ट्रेन से घर जा रही थी। तभी उडुपी के पास आरोपी ने चलती ट्रेन में उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

By Agency Edited By: Sachin Pandey Updated: Thu, 29 Aug 2024 09:50 PM (IST)
Hero Image
महिला बेंगलुरु से मणिपाल शहर जा रही थी। (सांकेतिक तस्वीर)

आईएएनएस, उडुपी। कर्नाटक के उडुपी जिले में चलती ट्रेन में महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर से दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि यह घटना रविवार को एक एक्सप्रेस ट्रेन में उस समय हुई, जब महिला बेंगलुरु से मणिपाल शहर जा रही थी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद शूरैम के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उडुपी के पास मणिपाल की रहने वाली पीड़िता बेंगलुरु में आईटी कंपनी में काम करती हैं। वह अपने घर पर होने वाले जन्माष्टमी समारोह के लिए शनिवार रात ट्रेन में चढ़ीं।

चलती ट्रेन में दुष्कर्म की कोशिश

आरोपी ने रविवार सुबह उडुपी के पास चलती ट्रेन में महिला के साथ बदसलूकी और दुष्कर्म की कोशिश की। जब महिला ने उसकी हरकतों का विरोध किया तो आरोपी ने उससे माफी मांगी और भाग गया। महिला ने घटना की जानकारी उडुपी रेलवे पुलिस को दी। रेल मदद एप के जरिये भी शिकायत की।

आरोपी गिरफ्तार

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और पीड़िता द्वारा बताए गए सुरागों और हुलिए के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।