Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Karnataka: 'भाजपा हमारे नेताओं को लुभाने की कोशिश कर रही', शेट्टार के कांग्रेस छोड़ने पर डिप्टी सीएम शिवकुमार ने साधा निशाना

शिवकुमार ने कहा मैं कई भाजपा नेताओं के साथ बात कर रहा हूं। मैं नाम उजागर नहीं करना चाहता। उन्होंने कहा कि हम भी काम जानते हैं। क्या मुझे सूची पढ़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि शेट्टार के कांग्रेस छोड़ने से मीडिया के सामने पार्टी को सिर्फ एक दिन की शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है लेकिन पार्टी कार्यकर्ता उनके बाहर जाने से खुश हैं।

By Jagran News Edited By: Siddharth ChaurasiyaUpdated: Fri, 26 Jan 2024 08:58 PM (IST)
Hero Image
शिवकुमार ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि उनकी पार्टी नेताओं और विधायकों को लुभाने की कोशिश कर रही है।

पीटीआई, बेंगलुरु। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह उनकी पार्टी के नेताओं और विधायकों को लुभाने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने शुक्रवार को संकेत दिया कि वह भी चुप नहीं हैं और भाजपा के कई नेता भी उनके संपर्क में हैं। उनकी यह टिप्पणी कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार के कांग्रेस छोड़कर दोबारा भाजपा में शामिल होने के एक दिन बाद आई है।

शिवकुमार ने कहा मैं कई भाजपा नेताओं के साथ बात कर रहा हूं। मैं नाम उजागर नहीं करना चाहता। उन्होंने कहा कि हम भी काम जानते हैं। क्या मुझे सूची पढ़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि शेट्टार के कांग्रेस छोड़ने से मीडिया के सामने पार्टी को सिर्फ एक दिन की शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है, लेकिन पार्टी कार्यकर्ता उनके बाहर जाने से खुश हैं, क्योंकि इससे उन्हें कांग्रेस को बेहतर ढंग से संगठित करने में मदद मिलेगी। कांग्रेस शेट्टार द्वारा खाली की गई सीट किसी वफादार कांग्रेस कार्यकर्ता को देगी और लड़ेगी। हमें शेट्टार के भाजपा में शामिल होने के बारे में कोई चिंता नहीं है।

यह भी पढ़ें: Padma Awards 2024: भारत ने पहली बार 4 फ्रांसीसी नागरिकों को दिया पद्म पुरस्कार, इन क्षेत्रों में किए हैं बड़े काम

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान से टॉस जीतकर भारत को मिली थी बग्गी, अब 40 साल बाद राष्ट्रपति मुर्मु उसमें सवार होकर पहुंचीं कर्तव्य पथ