Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Karnataka: मंगलुरु में चलते आटोरिक्शा में विस्फोट, पुलिस ने शुरू की जांच; घायलों का चल रहा इलाज

कर्नाटक के मंगलुरु में शनिवार को चलते आटो में विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद आग लग गई। दुर्घटना में घायल होने वालों में चालक और एक सवारी भी शामिल हैं। पुलिस द्वारा साझा किए गए सीसीटीवी फुटेज में आटोरिक्शा में आग लगते हुए दिखाया गया है।

By AgencyEdited By: Sonu GuptaUpdated: Sat, 19 Nov 2022 11:38 PM (IST)
Hero Image
मंगलुरु में चलते आटोरिक्शा में विस्फोट, पुलिस ने शुरू की जांच। फाटो- एएनआइ।

मंगलुरु, पीटीआइ। कर्नाटक के मंगलुरु में शनिवार को चलते आटो में विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद आग लग गई। दुर्घटना में घायल होने वालों में चालक और एक सवारी भी शामिल हैं। पुलिस द्वारा साझा किए गए सीसीटीवी फुटेज में आटोरिक्शा में आग लगते हुए दिखाया गया है। पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस आयुक्त ने कहा, 'हमने घटना के कारणों को सत्यापित करने के लिए विशेष टीम और एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) टीम को बुलाया है। कुछ लोगों को चोटें आई हैं। उनका इलाज चल रहा है।

भ्रम न फैलाने की अपील

उन्होंने कहा कि आटो चालक का भी इलाज चल रहा है। उससे बात करने के बाद ही इसे लेकर कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने कहा, 'घबराने की जरूरत नहीं है। इंटरनेट मीडिया के जरिए भ्रम न फैलाएं। हमें जो भी जानकारी मिलेगी, मैं सीधे आपके साथ साझा करूंगा।'

घायल यात्री और चालक का चल रहा है इलाज

कुमार ने बताया कि आटोरिक्शा में आग लगने की घटना को लोगों ने भी देखा है। इस घटना में घायल हुए यात्री और चालक को अस्पताल ले जाया गया है। लोगों ने पूछा गया कि आटोरिक्शा में क्या धमाका हुआ था, जिसपर उन्होंने कहा कि हम इसके बारे में कुछ नहीं जानते हैं। इस मामले पर बोलते हुए अधिकारी ने कहा कि अगर उनके पास जानकारी होती तो वह पत्रकारों से बताते।

घटना के पीछे के कारणों का लगाया जा रहा है पता

पुलिस आयुक्त ने कहा, हमने घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए विशेष टीम और फारेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीमों को बुलाया है। इस घटना में जिन लोगों को चोटें आई हैं उनके जलने का इलाज किया जा रहा है। घायलों की स्थिति पर पुलिस आयुक्त ने कहा कि उन्होंने अस्पताल के अधिकारियों से बात नहीं की है।

यह भी पढ़ें- गुजरात को बदनाम करने वालों को राज्य में जगह नहीं मिलनी चाहिए: पीएम मोदी

यह भी पढ़ें- TIME मैगजीन के कवर पर छपी बाइडन और कमला हैरिस की तस्वीर है पुरानी, गलत दावे के साथ हुआ वायरल