Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Elephants In Karnataka: कर्नाटक में हाथियों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि, छह सालों में इतनी बढ़ी आबादी

कर्नाटक में हाथियों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। नवीनतम सर्वेक्षण के अनुसार राज्य में हाथियों की संख्या 6049 से बढ़कर 6395 हो गई है। कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने बुधवार को यह जानकारी दी। वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने कहा कि यह 2017 में हुई अंतिम गणना की तुलना में 346 हाथियों की संख्या बढ़ी है।

By AgencyEdited By: Devshanker ChovdharyUpdated: Wed, 09 Aug 2023 08:14 PM (IST)
Hero Image
कर्नाटक में हाथियों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज। (फाइल फोटो)

बेंगलुरु, पीटीआई। कर्नाटक में हाथियों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। नवीनतम सर्वेक्षण के अनुसार, राज्य में हाथियों की संख्या 6,049 से बढ़कर 6,395 हो गई है। कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कर्नाटक में हाथियों की संख्या में वृद्धि

वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने मई में हुई हाथी की गणना की रिपोर्ट जारी की। उन्होंने कहा कि यह 2017 में हुई अंतिम गणना की तुलना में 346 हाथियों की संख्या बढ़ी है। मंत्री ने बताया कि हाथियों की गणना हर पांच साल में की जाती है और पिछली गणना 2017 में हुई थी।

कर्नाटक के मंत्री ने कहा

हाथी की प्रजातियां भारत सहित दुनिया भर में खतरे में हैं। लुप्तप्राय जानवर की रक्षा के लिए, उनके आवास के संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस मनाया जा रहा है ताकि वे जीवित रह सकें।

मई में आयोजित हुई थी गणना

वन मंत्री ने कहा कि हाथियों की गणना इस साल 17 मई से 19 मई तक कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में एक साथ आयोजित की गई थी। उन्होंने कहा कि इसी अवधि में आंध्र प्रदेश में भी इसी तरह की गणना हुई है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है, जब इतने बड़े क्षेत्र का सर्वेक्षण किया गया है, यह सर्वेक्षण और रिपोर्ट बेहद सटीक और विश्वसनीय है।

कैसे आयोजित की गई हाथियों की गणना?

जानकारी के अनुसार, इस गणना को कर्नाटक वन विभाग द्वारा प्रोफेसर आर सुकुमार की अध्यक्षता में भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) की तकनीकी सहायता से की गई थी।

इसके तहत गणना का प्रारूप तैयार करना, फील्ड स्टाफ को प्रशिक्षण देना, गणना परिणामों के विश्लेषण और रिपोर्ट बनाना शामिल किया गया था। मंत्री ने बताया कि कर्नाटक के 32 प्रभागों के 3,400 से अधिक कर्मियों ने इस गणना में भाग लिया।