Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Karnataka News: लिंगायत मठ के महंत ने 10 साल से अधिक समय तक किया नाबालिगों का यौन उत्पीड़न, पुलिस जांच में खुलासा

Karnataka News कर्नाटक में लड़कियों का कथित रूप से यौन शोषण करने के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी संत शिवमूर्ति मुरुगा शरणारू की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। अब आरोपी संत को लेकर पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है।

By Mohd FaisalEdited By: Updated: Mon, 19 Sep 2022 02:29 PM (IST)
Hero Image
आरोपित महंत शिवमूर्ति मुरुघ शरणारू (फाइल फोटो)

बेंगलुरु, एजेंसी। लिंगायत मठ यौन उत्पीड़न मामले में कर्नाटक पुलिस के हाथ बड़ी जानकारी लगी है। कर्नाटक पुलिस में जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी संत शिवमूर्ति मुरुगा शरणारू ने एक दशक से अधिक समय तक कथित तौर पर नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया था। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। बता दें कि शिवमूर्ति शरणारू वर्तमान में चित्रदुर्ग की जिला जेल में बंद है।

10 साल से अधिक समय तक किया यौन शोषण

पुलिस के अनुसार, कई लोगों ने बताया है कि आरोपी ने 10 साल से अधिक समय तक चित्रदुर्ग मुरुगा मठ में नाबालिगों का यौन शोषण किया है। मुरुघ मठ के पूर्व सदस्य शरणानंद स्वामीजी के अनुसार, कुछ पीड़ितों को गर्भपात कराना पड़ा है, जबकि अन्य ने मठ छात्रावास छोड़ दिया और अचानक ही गायब हो गए। जिनमें कई लोग अधिक पीड़ित थे। उन्होंने कहा कि आरोपी द्रष्टा ने मठ में अनाथ बच्चों का भी इस्तेमाल किया था।

यह भी पढ़ें- UP Monsoon Session: समाजवादी पार्टी के विधायकों ने निकाला पैदल मार्च, सड़क पर लगाया डमी सदन

थाईलैंड भी गया था आरोपी

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी 'प्लेजर ट्रिप' पर थाईलैंड भी गया था। आरोप यह भी है कि आरोपी ने अत्याधुनिक बाथरूम बनाया था, जहां उसने नाबालिगों को बुलाया था और उनके साथ मारपीट भी की। साथ ही ये भी पता चला है कि उसने लड़कियों को अपने साथ सहयोग करने के लिए राजी करने को लेकर लड़कों का एक समूह भी बनाया था।

पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज है मामला

बता दें कि दो नाबालिग लड़कियों ने संत और अन्य के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया था। इससे पहले अदालत ने आरोपी को 14 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। 

यह भी पढ़ें- Money Laundering Case: दिल्ली में ईडी के सामने पेश हुए कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार, यह है पूरा मामला