Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Karnataka News: कर्नाटक के हिंदलगा गांव में हुई फायरिंग, श्रीराम सेना के बेलागवी अध्यक्ष और ड्राइवर घायल

Karnataka Belagavi Firing News कर्नाटक में श्रीराम सेना के बेलगावी अध्यक्ष रविकुमार कोकिटकर और ड्राइवर को कल बदमाशों ने गोली मारी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग की घटना बेलगावी के हिंदलगा गांव के पास हुई।

By AgencyEdited By: Babli KumariUpdated: Sun, 08 Jan 2023 08:12 AM (IST)
Hero Image
कर्नाटक के हिंदलगा गांव में हुई फायरिंग

बेलागवी, एजेंसी। श्री राम सेना के जिलाध्यक्ष और उनके ड्राइवर हिंदलगा गांव इलाके में गोलीबारी की घटना में घायल हो गए हैं। फायरिंग की घटना बेलगावी के हिंदलगा गांव के पास हुई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी है।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीराम सेना के जिलाध्यक्ष रवि कोकिताकेरा को किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी जिसके बाद वह बाल-बाल बच गए।

अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात लोगों ने गोलियां चलाईं और इस घटना में उनका चालक भी घायल हो गया।

दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और वहां भर्ती कराया गया। वे खतरे से बाहर हैं।

पुलिस ने कहा कि बेलगावी ग्रामीण पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।