Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Karnataka: बुर्का पहनी लड़की ने लगाए 'जय श्री राम' के नारे, तो मिली जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु में बुर्का पहनी एक लड़की और उसके दोस्त को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल इन दोनों ने जय श्री राम के नारे लगाए थे। आरोपी ने पुलिस को कहा कि जब इन दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर देखा तो उसे काफी गुस्सा आया और उसने इन दोनों को जान से मारने की धमकी दे दी।

By AgencyEdited By: Shalini KumariUpdated: Fri, 01 Sep 2023 11:13 AM (IST)
Hero Image
बुर्का पहनी लड़की ने लगाए जय श्री राम के नारे तो मिली जान से मारने की धमकी

बेंगलुरु, एजेंसी। कर्नाटक से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। दरअसल, यहां पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसने एक लड़री और इसके दोस्त को जान से मारने की धमकी दी थी। यह धमकी इसलिए दी गई थी, क्योंकि लड़की ने बुर्का पहनकर 'जय श्री राम' के नारे लगाए थे।

आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाब पुलिस

आरोपी की पहचान ऑटो चालक नेयाज खान के तौर पर हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि पुलिस और तथ्य जांच विंग बेंगलुरु के कोनाणाकुंटे इलाके में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव था आरोपी

पुलिस ने कहा कि आरोपी नेयाज खान के खिलाफ कोई मामला नहीं था और वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता था। आरोपी ने पुलिस को बताया था कि वीडियो देखकर उसे गुस्सा आ गया और उसने तुरंत इस पर प्रतिक्रिया दी। तलाघट्टापुरा पुलिस इस मामले में शिकायत दर्ज कर जांच कर रही है।

'जय श्री राम' के नारे लगाने पर धमकी

बेंगलुरु पुलिस से उस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया गया, जिसने लड़की और उसके दोस्त को 'जय श्री राम' बोलने के लिए पर धमकी दी थी। बुर्का पहने लड़की और टोपी पहने युवक को 'जय श्री राम' का नारा लगाते हुए दिखाने वाला एक वीडियो वायरल होने के बाद, आरोपियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर धमकी दी कि अगर उन्होंने दोबारा इस पोशाक में 'जय श्री राम' का नारा लगाने की हिम्मत की तो उनके टुकड़े कर दिए जाएंगे।

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

वायरल हो रहे वीडियो में आरोपी युवकों को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि पहले बुर्का और टोपी उतारो, फिर जो कहना है कहो। 'द राइट विंग गाइ' नाम से जाने वाले एक सोशल मीडिया यूजर ने बाद में बेंगलुरु पुलिस को टैग करते हुए धमकी भरा वीडियो पोस्ट किया और कार्रवाई की मांग की।

वायरल वीडियो के संबंध में पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, "कर्नाटक के बेंगलुरु का एक मुस्लिम लड़की बुर्का और हिजाब पहनकर खुलेआम 'जय श्री राम' बोलने पर लड़की को टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दे रहा है। क्या हिजाब के राजदूत इस लड़की के बुर्का पहनने और जो मन करे वही नारे लगाने के अधिकार के लिए खड़े होंगे?"

'अरे दिल दिमाग में एक ही नाम, जय श्री राम, जय श्री राम'

दरअसल, लड़का और लड़की का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दोनों बोल रहे हैं, "अरे दिल दिमाग में एक ही नाम, जय श्री राम, जय श्री राम।" आरोपी युवक ने अपने पोस्ट में कहा, "आप इस्लाम को बीच में क्यों ला रहे हैं? अगर आप धर्मनिष्ठ मुसलमानों को दिख गए, तो आपको दो टुकड़ों में काट दिया जाएगा।"