Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Karnataka: गड्ढों से परेशान इस शख्स ने सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन, लोगों ने ढोल-नगाड़ा बजाकर किया सपोर्ट; देखें VIDEO

कर्नाटक के उडुपी जिले में एक सामाजिक कार्यकर्ता ने सड़कों पर हुए गड्ढों के खिलाफ अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। बारिश के चलते कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु समेत कई जिलों में पिछले दिनों जलभराव की भीषण स्थिति पैदा हो गई। कई दिनों तक सड़कों पर पानी भरा रहा था।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Updated: Thu, 15 Sep 2022 08:37 AM (IST)
Hero Image
प्रशासन का ध्यान इन गड्ढों पर खींचने के लिए शख्स ने सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन

बेंगलुरु, एजेंसी। कर्नाटक के कई जिलों में पिछले दिनों जमकर बारिश हुई। बारिश के चलते राजधानी बेंगलुरु समेत राज्य के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं, अभी भी राज्य में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। बारिश के चलते हो रही परेशानियों को लेकर लोगों की नाराजगी प्रशासन के खिलाफ है।

कर्नाटक के उडुपी जिले में एक सामाजिक कार्यकर्ता ने सड़कों पर हुए गड्ढों के खिलाफ अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। नित्यानंद ओलाकुड नाम के सामाजिक कार्यकर्ता ने प्रशासन का ध्यान इन गड्ढों पर खींचने के लिए उसने सड़क पर लेटकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उसके साथ मौजूद लोग ढोल-नगाड़ा बजाकर उसके विरोध प्रदर्शन को सपोर्ट कर रहे हैं। वह ऊबड़-खाबड़ सड़क पर लेटकर लोगों का ध्यान पानी से भरे इन गड्ढों की ओर आकर्षित कर रहा है।

जलभराव के चलते लोगों को दिक्कतों का करना पड़ा सामना

बता दें कि बारिश के चलते कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पिछले दिनों जलभराव की भीषण स्थिति पैदा हो गई थी। कई दिनों तक सड़कों पर पानी भरा रहा था। लोगों को ऑफिस जाने और बच्चों को स्कूल छोड़ने में खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

कर्नाटक की कई नदियां ऊफान पर, राज्य प्रशासन अलर्ट

वहीं, अभी पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में हो रही बारिश के चलते कर्नाटक की कई नदियां ऊफान पर हैं। कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र के सूत्रों ने कहा कि कृष्णा, भद्रा, तुंगा, भीम, घटप्रभा, मालाप्रभा, मार्कंडेय हिरण्यकेशी और कई अन्य छोटी नदियां और नालों का बहाव पहले से बहुत ज्यादा हो गया है। ये सभी अपने डैंजर निशान से ऊपर बह रहे हैं।