Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Karnataka Road Accident: विजयनगर में तीन वाहनों के बीच जोरदार भिड़ंत, सात लोगों की मौत

Karnataka Road Accident कर्नाटक के विजयनगर जिले में सोमवार को एक ट्रक और एक यात्री वाहन की टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। यह घटना होसपेट शहर के बाहरी इलाके में मरियम्मनहल्ली पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई है। पुलिस ने जानकारी दी कि लॉरी का एक्सल टूटने से यह हादसा हुआ।

By AgencyEdited By: Piyush KumarUpdated: Tue, 10 Oct 2023 08:16 AM (IST)
Hero Image
कर्नाटक के विजयनगर जिले में ट्रक और एक यात्री वाहन की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई।(फोटो: जागरण)

आईएएनएस, विजयनगर। कर्नाटक के विजयनगर जिले में सोमवार को एक ट्रक और एक यात्री वाहन की टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह जानकारी पुलिस ने दी। यह घटना होसपेट शहर के बाहरी इलाके में मरियम्मनहल्ली पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई। पुलिस के मुताबिक, लॉरी का एक्सल टूटने से यह हादसा हुआ।

गोनी बसवेश्‍वर मंदिर गए थे मृतक 

मृतक होसपेट के रहने वाले हैं और वे हरपनहल्ली शहर के पास कूलाहल्ली में गोनी बसवेश्‍वर मंदिर में दर्शन करने गए थे। उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घायलों को होसपेट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सूत्रों ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

इन लोगों की हुई मौत 

विजयनगर के एसपी श्रीहरि बाबू के मुताबिक, मृतकों की पहचान होसपेट सिटी निवासी उमा, केंचव्वा, भाग्य, अनिला, गोनी बसप्पा, भीमलिंगप्पा और बालाका युवराज के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा, "क्रूजर में 13 लोग सवार थे और घायलों की हालत गंभीर है। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

यह भी पढ़ें: UP Road Accident: यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला; एक की मौत