Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Karnataka: कर्नाटक में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बोले विजयेंद्र येदियुरप्पा, कहा - पार्टी को मजबूत कर दूंगा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र येदियुरप्पा को कर्नाटक का पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह नलिन कुमार कतील का स्थान लेंगे जिन्हें 2019 में राज्य भाजपा प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था। येदियुरप्पा कर्नाटक के दसवें भाजपा राज्य प्रमुख होंगे। हाल के विधानसभा चुनावों में विजयेंद्र ने शिकारीपुरा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक के रूप में जीत हासिल की थी।

By Jagran NewsEdited By: Siddharth ChaurasiyaUpdated: Sat, 11 Nov 2023 03:41 PM (IST)
Hero Image
भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र येदियुरप्पा को कर्नाटक का पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

पीटीआई, बेंगलुरु। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र येदियुरप्पा को कर्नाटक का पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह नलिन कुमार कतील का स्थान लेंगे, जिन्हें 2019 में राज्य भाजपा प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था। येदियुरप्पा कर्नाटक के दसवें भाजपा राज्य प्रमुख होंगे।

पीटीआई से बात करते हुए येदियुरप्पा ने कहा, "मैं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीएल संतोष को मुझ पर विश्वास करने और मुझे कर्नाटक के भाजपा अध्यक्ष के रूप में सेवा करने का अवसर देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं इस अवसर का उपयोग पार्टी को मजबूत करने के लिए करूंगा।"

— Vijayendra Yediyurappa (@BYVijayendra) November 11, 2023

भाजपा ने एक बयान में कहा, "भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधायक विजयेंद्र येदियुरप्पा को कर्नाटक भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होती है।"

हाल के विधानसभा चुनावों में विजयेंद्र ने शिकारीपुरा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक के रूप में जीत हासिल की थी, जिसका प्रतिनिधित्व कभी उनके पिता करते थे। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने अभी तक दक्षिणी राज्य में विपक्ष के नेता (एलओपी) की घोषणा नहीं की है, जहां उसने विधानसभा चुनावों में जनादेश खो दिया है।

आपको बता दें कि राज्य में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच इस पद के लिए होड़ मची हुई थी। शोभा करंदलाजे, सीटी रवि और वी. सुनील कुमार जैसे वरिष्ठ नेता इस पद के लिए दौड़ में थे, लेकिन पार्टी ने पहली बार विधायक बने और राज्य में कई भाजपा नेताओं से कनिष्ठ विजयेंद्र को चुना।

यह भी पढ़ें: PM Modi Millets Song: कौन हैं फाल्गुनी और गौरव शाह, जिसने पीएम मोदी के लिखे गाने को दी आवाज; ग्रैमी अवॉर्ड के लिए हुई नॉमिनेट

यह भी पढ़ें: TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने लोकसभा एथिक्स कमेटी पर किया कटाक्ष, सोशल मीडिया पर शेयर किया कार्टून पोस्ट