Move to Jagran APP

Kerala News: केरल सरकार ने साजी चेरियन के इस्तीफे के बाद उनके विभागों को 3 मंत्रियों में फिर से किया आवंटित

साजी चेरियन ने संविधान को आम लोगों के शोषण और झूठ को बढ़ावा देने वाला बताया था। जिसके बाद विपक्ष ने इस्तीफे की मांग की थी। और चेरियन को इस्तीफा देना पड़ा उसके बाद अब उनके विभागों को 3 मंत्रियों में आवंटित किया गया है।

By Babli KumariEdited By: Updated: Sat, 09 Jul 2022 02:36 PM (IST)
Hero Image
माकपा विधायक साजी चेरियन, केरल सरकार (फाइल फोटो)

तिरुवनंतपुरम, एजेंसी। केरल सरकार ने संविधान के खिलाफ अपनी विवादास्पद टिप्पणी को लेकर पिनाराई विजयन मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले माकपा विधायक साजी चेरियन समेत तीन अन्य मंत्रियों के विभागों को फिर से सौंप दिया है। सहकारिता और पंजीकरण मंत्री वी एन वासवन सांस्कृतिक मामलों का विभाग संभालेंगे, पीडब्ल्यूडी और पर्यटन मंत्री पी ए मोहम्मद रियास, जो मुख्यमंत्री के दामाद भी हैं, को युवा मामलों का विभाग आवंटित किया गया है, जबकि खेल और वक्फ मंत्री वी अब्दुरहिमान को मत्स्य पालन विभाग दिया गया है।

अपने मौजूदा विभागों के अलावा, वासवन को केरल राज्य फिल्म विकास निगम, केरल राज्य चलचित्र अकादमी और केरल राज्य सांस्कृतिक कार्यकर्ता कल्याण कोष बोर्ड की अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं, जो चेरियन द्वारा आयोजित की गई थीं।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने इस सिलसिले में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से सिफारिश की, जिन्होंने सरकार के फैसले को मंजूरी दे दी।

शुक्रवार को जारी गजट अधिसूचना के अनुसार, खान ने अपने मौजूदा विभागों के अलावा तीन मंत्रियों के बीच सरकार के कामकाज को फिर से सौंपा और विभाग आवंटित किया।

माकपा के राज्य सचिव कोडियेरी बालकृष्णन ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि पार्टी के राज्य सचिवालय ने चेरियन के स्थान पर एक नए मंत्री को शामिल करने पर कोई चर्चा नहीं की और इस संबंध में निर्णय मुख्यमंत्री को लेना था।

आपको बता दें कि संविधान के खिलाफ आपत्तिनजक टिप्पणी को लेकर साजी चेरियन के मंत्री पद से इस्तीफा देने के दो दिन बाद केरल में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने उनके फैसले को ‘उचित’ करार दिया। माकपा ने कहा कि वह हमेशा से ही संवैधानिक मूल्यों पर अमल करने वाली पार्टी रही है और मंत्री पद से इस्तीफा देने का चेरियन का फैसला उचित था।

वहीं चेरियन की इस टिप्पणी के बाद विपक्ष उन्हें विजयन के नेतृत्व वाले एलडीएफ (लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट) मंत्रिमंडल से तत्काल हटाने की मांग कर रहा था।

दो बार के विधायक चेरियन केरल विधानसभा में साल 2018 से चेंगन्नुर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वह राज्य सरकार में पहली बार मंत्री बने थे और सांस्कृतिक तथा मत्स्यपालन विभाग का प्रभार संभाल रहे थे।