Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mission Cheetah: जानें शेर, चीता, तेंदुए और बाघ में क्या है फर्क, पलभर में ऐसे पहचानें अंतर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 72वां जन्मदिन है और आज इस मौके पर मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में 8 चीते छोड़े गए। ये सभी चीते नामीबिया से भारत लाए गए हैं। लोग इन चारों जानवरों के बीच अंतर नहीं समझ पाते हैं जबकि इनके बीच काफी अंतर है।

By Devshanker ChovdharyEdited By: Updated: Sat, 17 Sep 2022 12:40 PM (IST)
Hero Image
जानें शेर, चीता, तेंदुए और बाघ में क्या है अंतर।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज 72वां जन्मदिन है और आज इस मौके पर मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में 8 चीते छोड़े गए। ये सभी चीते नामीबिया से भारत लाए गए हैं। भारत में आज 75 साल बाद फिर से चीते दिखे हैं, सरकार ने 1952 में चीतों को विलुप्त घोषित कर दिया था। अभी तक देश में सिर्फ शेर, बाघ और तेंदुआ पाया जाता था, लेकिन अब से इस सूची में चीते का नाम भी शामिल हो गया। लोग अक्सर इन चारों जीवों के बीच धोखा खा जाते हैं। इन चारों जानवरों के बीच अंतर नहीं समझ पाते हैं, जबकि इनके बीच काफी अंतर है।

शेर, चीता, तेंदुआ और बाघ में अंतर

शेर

शेर को जंगल का राजा कहा जाता है। जंगल का राजा इसलिए कहा जाता है क्योंकि ये काफी शक्तिशाली होता है। कई बार शेर और अन्य मिलते-जुलते जानवरों के बीच फर्क समझना मुश्किल हो जाता है। जबकि शेर को पहचानना काफी ज्यादा आसान है। शेर के गर्दन और चेहरे पर लंबे-लंबे बाल होते हैं और ये अन्य के मुकाबले थोड़े आलसी होते हैं। अनुमान के मुताबिक शेर की लंबाई करीब सात से आठ फीट तक की होती है। सबसे खास बात यह है कि शेर हमेशा झुंड में शिकार करते हैं।

चीता

चीता दुनिया में सबसे तेज रफ्तार से दौड़ने वाला जानवर है। यह करीब 120 किमी रफ्तार से दौड़ लगाता है। हालांकि ये कम दूरी के लिए दौड़ लगाता है और शेर या बाघ की तुलना में पतले होते हैं। चीते का सिर थोड़ा छोटा होता है और पूरे शरीर पर काले-काले धब्बे पाये जाते हैं। इसके चेहरे पर काली धारियां होती हैं। चीते दिन में शिकार करना पसंद करते हैं और ये दहाड़ नहीं लगा सकता है।

बाघ

बाघ को पहचानना काफी आसान है, क्योंकि इसके शरीर पर लंबी धारियां होती है। ये शेर के मुकाबले काफी एक्टिव और फुर्तीले जीव हैं और इसके पंजे काफी मजबूत होते हैं। इसका वजन भी काफी अधिक होता है और ये अकेले शिकार करते हैं। यह पानी में भी तैर सकते हैं। यह ज्यादातर चीन, भारत सहित पूर्वी एशियाई क्षेत्रों में पाए जाते हैं।

तेंदुआ

तेंदुआ भारत के कई हिस्सों पाए जाते हैं और अक्सर यह रिहायशी इलाकों में भी पहुंच जाते हैं। तेंदुआ और चीते करीब-करीब एक जैसे ही दिखते हैं, लेकिन इसके शरीर पर गोल धब्बे पाए जाते हैं और तेंदुए के शरीर पर रोसेट शैली का आकार बना होता है। तेंदुआ पेड़ों पर भी चढ़ सकते हैं और ये अक्सर अपने शिकार को लेकर पेड़ पर चढ़ जाते हैं। तेंदुए का सिर चीते के मुकाबले बड़ा और लंबा होता है और यह गुर्राता व दहाड़ता है।