Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Eagle और Kite में जानें क्या होता है अंतर, कैसे करे दोनों की पहचान

दुनियाभर पक्षियों की 10000 से भी अधिक प्रजातियां हैं। इन्हीं प्रजातियों में शामिल है Eagle यानि बाज और Kite यानि चील जिन्हें लेकर अक्सर लोग दुविधा में पड़ जाते हैं। आज हम आपको इन दोनों के बीच अंतर बताने जा रहे हैं।

By Shashank MishraEdited By: Shashank MishraUpdated: Tue, 21 Feb 2023 05:26 PM (IST)
Hero Image
ईगल जिसे हिंदी में बाज कहते हैं, यह एक शिकारी पक्षी होता है।

नई दिल्ली, जेएनएन। विश्व में पक्षियों की 10,000 से भी अधिक प्रजातियां हैं, जो कि अपने रंग और रूप से अलग-अलग हैं। हालांकि, इनमें भी कुछ ऐसी प्रजातियां हैं, जो काफी हद तक एक दूसरे से मिलती हैं। यही वजह है कि अक्सर लोग इन प्रजातियों के पक्षियों के बीच अंतर को लेकर दुविधा में पड़ जाते हैं। इसी तरह की एक प्रजाति है काइट और ईगल। यह दोनों पक्षी दिखने में एक जैसे ही होते हैं, लेकिन बावजूद इसके, इन दोनों में काफी अंतर है। आज हम आपको इन दोनों के बीच अंतर बताने जा रहे हैं।

आपने अपने आसपास कभी न कभी ईगल या काइट को जरूर देखा होगा। एक जैसे दिखने वाले इन पक्षियों में काफी अंतर होता है। तो, आइये जानते हैं दोनों पक्षी क्यों अलग हैं।

क्या होता है ईगल

ईगल जिसे हिंदी में बाज कहते हैं, यह एक शिकारी पक्षी होता है, जो कि अपने वजन और आकार के लिए जाना जाता है। वहीं, यह पक्षी अपनी तेज रफ्तार और अपनी नजर के लिए भी मशहूर है। इसकी नजर इतनी तेज होती है कि यह 4 से 8 मीटर तक देख सकता है।

यही वजह है कि कुछ मुहावरों में बाज की नजर का जिक्र किया गया है। वहीं, आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि बाज अपने शरीर पर नए पंख और पंजे लेकर अपना जीवन भी बढ़ा सकता है। यह 30 से 36 साल तक जीवित रह सकता है।

क्या होता है काइट

काइट भी एक शिकारी पक्षी है, जिसका वजन हल्का होता है। वहीं, इसकी पूंछ V आकार की होती है। ऐसे में इसे आसानी से पहचाना जा सकता है।

काइट भी अलग-अलग प्रकार के होते हैं, जिन्हें हॉवरिंग और सॉरिंग काइट कहा जाता है।

ईगल और काइट में प्रमुख अंतर

1.आपको बता दें कि ईगल की दो प्रजातियां होती हैं, जिसमें एक प्रजाति जमीन पर रहती है, तो दूसरी पानी की प्रजाति है। यही वजह है कि इंसान अक्सर जमीन पर रहने वाले ईगल की प्रजाति को देख पाता है। हालांकि, जमीन पर भी यह बहुत ही कम दिखते हैं। वहीं, काइट की 20 से 30 प्रजातियां हैं, जो कि जमीन पर ही रहती हैं। ऐसे में अक्सर हम अपने आसपास काइट की प्रजाति को देख पाते हैं।

2.ईगल मौसम के साथ अपना भोजन बदलते हैं। यह अक्सर मछली, सांप, पक्षी और कीड़े मकौड़े खाते हैं, जबकि काइट अपना शिकार खुद नहीं करते, बल्कि यह दूसरी पक्षियों का खाना छीनकर खाते हैं। यही वजह है यह अक्सर दूसरे पक्षियों का पीछा करते हुए पाए जाते हैं, जिससे कि उन पक्षियों से खाना छीनकर खाया जा सके।

3.काइट अक्सर काले, सफेद, भूरे और ग्रे रंग में पाए जाते हैं। इनका रंग मादा से अलग होता है। वहीं, ईगल भूरे, गोल्डन, काले और ग्रे रंग के मिश्रण वाले होते और कई बार बॉल्ड भी होते हैं, जिनकी गर्दन और पूछ का रंग सफेद होता है।

ये भी पढें- गंगा-ब्रह्मपुत्र के मैदान वाले छह राज्यों में सात करोड़ से अधिक लोगों पर आर्सेनिक का खतरा

ये भी पढें- Fact Check Story: इन नंबरों से आए फोन तो मत करें रिटर्न कॉल, फोन का डाटा भी हो सकता है हैक