Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weather Update: कहीं झुलसाती धूप, कहीं झमाझम बारिश... 6 राज्यों में लू के थपेड़े कर देंगे जीना मुश्किल; पढ़िए IMD की चेतावनी

शुक्रवार को एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहावना दिखा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को दिल्ली में तेज हवा के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान सिक्किम अरुणाचल प्रदेश असम मेघालय और नागालैंड में हल्की से मध्यम बारिश और मणिपुर मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर बारिश संभव है।

By Jagran News Edited By: Babli Kumari Updated: Fri, 05 Apr 2024 08:01 AM (IST)
Hero Image
Weather Update Today: जानिए अपने राज्यों के मौसम का ताजा अपडेट (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Weather Update: मौसम के तेवर में हर बदलते दिन के साथ बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी झुलसाती गर्मी और उमस लोगों को महसूस होती है तो अगले ही पल बादल भी धूप के साथ लुकाछिपी खेलता हुआ दिख जाता है।

अप्रैल महीने की शुरुआत होते ही बढ़ती गर्मी और हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की जा रही है। बार-बार आने वाली गर्मी को लेकर लोगों को बताया जा रहा है कि कैसे वह खुद को बढ़ती गर्मी से बचा सकते हैं।

वहीं शुक्रवार को एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहावना दिखा। बादलों के साथ तेज हवाओं के कारण सुबह के वक्त खिली हुई धूप नजर नहीं आई। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को दिल्ली में तेज हवा के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। दिल्ली के अलावा अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड में हल्की से मध्यम बारिश और मणिपुर मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर बारिश संभव है। 

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम 

मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिन भर बादल छाए रह सकते हैं। कुछ इलाकों में तेज झोंकेदार हवा के साथ हल्की वर्षा या बूंदाबांदी होने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक हवा की गति 25 से 35 किमी प्रति घंटे तक ही रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 और 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

यह भी पढ़ें- Delhi Weather: आज दिनभर छाए रहेंगे बादल, तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के आसार; गर्मी से मिलेगी राहत

उत्तरप्रदेश में पहुंचा 40 के पार पारा 

यूपी में दिन की शुरुआत ही चिलचिलाती धूप से हो रही है। दिन के चढ़ते ही यहां का पारा भी बढ़ने लगता है। प्रदेश के हर शहर में दोपहर बाद पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच रहा है। नतीजा, तीक्ष्ण चिलचिलाती धूप ने सड़कों पर भीड़ कुछ देर के लिए कम कर दे रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को आंशिक बादल छाए रहने का आसार जताया है।

यह भी पढ़ें- UP Weather Today: गर्मी के कहर से सभी परेशान, प्रदेश में सबसे गर्म रहा यह शहर, जानिए आज कैसा रहेगा यूपी में मौसम

इन राज्यों में अगले 24 घंटों के दौरान होगी बारिश 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान कई राज्यों में बारिश हो सकती है। सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड में हल्की से मध्यम बारिश और मणिपुर मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर बारिश संभव है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। केरल में भी हल्की बारिश की संभवाना है। वहीं, उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

IMD ने इन राज्यों के लिए किया लू का अलर्ट 

आईएमडी ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति संभव है।