Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लोकसभा चुनाव-2024 में NDA को UPA नहीं INDIA देगा टक्कर, सीमा हैदर ने ATS के सामने उगले राज; पढ़ें प्रमुख खबरें

Know Top 05 News Stories 18 July 2023 संयुक्त विपक्ष की दूसरे दिन की बैठक में विपक्षी दलों ने तय किया है कि अब विपक्ष गुट को UPA की जगह INDIA के नाम से पुकारा जाएगा। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन यानी यूपीए को बदल कर विपक्ष गुट का नाम इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्ल्युसिव एलायंस करने की घोषणा की गई है। इसके अलावा सीमा हैदर केस में कई नये खुलासे हुए है।

By Shashank MishraEdited By: Shashank MishraUpdated: Tue, 18 Jul 2023 05:24 PM (IST)
Hero Image
Top 05 News 18 July 2023: आइए आज दिन-भर 05 बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। मंगलवार को देश और दुनिया में कई ऐसी घटनाएं घटी जिसने सुर्खियां बटोरी। आइए आज दिन-भर 05 बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं। आगामी 2024 लोकसभा चुनाव का रोडमैप तैयार करने में विपक्ष जुट चुकी है। बेंगलुरु में संयुक्त विपक्ष की दूसरे दिन की बैठक में (Bengaluru Opposition parties 2nd joint meeting) कांग्रेस समेत कुल 26 दल के नेता शामिल हुए। बैठक में विपक्षी दलों की गुट को एक नया नाम मिल गया है। अब इस गुट को INDIA के नाम से पुकारा जाएगा। वहीं पाकिस्तान से भारत आई महिला सीमा हैदर इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में हर कोई उसके बारे में जानने के लिए उत्सुक है।

पढ़ें आज की टॅाप 05 खबरें:

1. 2024 लोकसभा चुनाव में NDA को UPA नहीं INDIA देगा टक्कर, विपक्षी गुट को मिला नया नाम; जानिए क्या है फुल फॉर्म

बेंगलुरु में संयुक्त विपक्ष की दूसरे दिन की बैठक में विपक्षी दलों ने तय किया है कि अब विपक्ष गुट को UPA की जगह INDIA के नाम से पुकारा जाएगा। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन यानी यूपीए को बदल कर विपक्ष गुट का नाम इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्ल्युसिव एलायंस करने की घोषणा की गई है। बेंगलुरू में आयोजित हुए इस बैठक में कांग्रेस समेत कुल 26 दल के नेता शामिल हुए। यहां पढ़ें पूरी खबर

2. Seema Haider ने ATS की पूछताछ में उगले कई राज, भारत आने से पहले खरीदा था 70 हजार पाकिस्तानी रुपये में मोबाइल

पाकिस्तान से भारत आई महिला सीमा हैदर इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक भारत आने से पहले सीमा ने 70 हजार पाकिस्तानी रुपये में एक मोबाइल खरीदा था। आज मंगलवार को पूछताछ के दौरान सीमा ने यूपी एटीएस को मोबाइल खरीदने की जानकारी दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

3. नकदी संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान की चीन ने भरी झोली, 60 करोड़ डॉलर का दिया अतिरिक्त कर्ज

पाकिस्तान की हालत खस्ता हो चुकी है। देश में महंगाई से कोहराम मचा हुआ है। ऐसे में एक बार फिर चीन ने आर्थित तंगी से जूझ पाकिस्तान की झोली भरने का जिम्मा उठाया है। नकदी संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान को चीन ने 60 करोड़ अमेरिकी डॉलर का अतिरिक्त कर्ज दिया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 18 जून (मंगलवार) को इस बात की जानकारी दी। यहां पढ़ें पूरी खबर

4. अवैध रूप से एकत्र किए गए पैसों पर Sebi की बड़ी कार्रवाई, 7 कंपनियों की 15 संपत्तियों की होगी नीलामी

निवेशकों से अवैध रूप इकट्ठे किए गए पैसों पर सेबी ने आज बड़ा एक्शन लिया है। सेबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कहा कि अवैध रूप से एकत्र किए गए पैसों की वसूली के लिए 21 अगस्त को प्रमोटरों और निदेशकों के साथ-साथ सनहेवन एग्रो इंडिया (Sunheaven Agro India) और रविकिरण रियल्टी इंडिया (RaviKiran Realty India) सहित सात कंपनियों की 15 संपत्तियों की नीलामी करेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

5. ICC Women’s ODI Ranking में हुए बड़े बदलाव, 2 हफ्तों में Beth Mooney ने चमारी अट्टापट्टू से छीना नंबर 1 का ताज

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के बीच आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग में बदलाव देखने को मिला है। बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करने वाली और दो शतक जड़ने वाली श्रीलंका महिला टीम की कप्तान चमारी अट्टापट्टू 2 हफ्ते पहले वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची थी, लेकिन बेथ मूनी ने उनसे ये ताज छीन लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर