Move to Jagran APP

Lok Sabha Elections 2024: ओबीसी भारतीय महागठबंधन ने इंडी गठबंधन का किया समर्थन, क्‍या विपक्ष के लिए गेमचेंजर बनेगा ये फार्मूला

कांग्रेस अध्यक्ष के सरकारी आवास 10 राजाजी मार्ग पर करीब डेढ घंटे तक ओबीसी भारतीय महागठबंधन में पार्टियों के नेताओं से हुई चर्चा के बाद मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के साथ पत्रकारों से रूबरू होते हुए इस महागठबंधन के अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने कांग्रेस के साथ आईएनडीआईए में शामिल पार्टियों को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की है।

By Jagran News Edited By: Siddharth Chaurasiya Updated: Fri, 22 Mar 2024 10:00 PM (IST)
Hero Image
ओबीसी भारतीय महागठबंधन ने 2024 के चुनाव में कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए का समर्थन करने का एलान किया है।
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणापत्र में जातिगत जनगणना कराने का वादा शामिल करते हुए आबादी के हिसाब से भागीदारी देने की राहुल गांधी की घोषणा के मद्देनजर 30 से अधिक पार्टियों-संगठनों के ओबीसी भारतीय महागठबंधन ने 2024 के चुनाव में कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए का समर्थन करने का एलान किया है।

इन पार्टियों के प्रमुख नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद विपक्ष को समर्थन देने की घोषणा की। कांग्रेस अध्यक्ष के सरकारी आवास 10 राजाजी मार्ग पर करीब डेढ घंटे तक ओबीसी भारतीय महागठबंधन में पार्टियों के नेताओं से हुई चर्चा के बाद मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के साथ पत्रकारों से रूबरू होते हुए इस महागठबंधन के अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने कांग्रेस के साथ आईएनडीआईए में शामिल पार्टियों को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें: Congress List: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 7 राज्यों से 57 उम्मीदवारों की तीसरी सूची की जारी, बहरामपुर से अधीर रंजन को मिला टिकट

सैनी ने कहा कि हम सभी राजनीतिक दल एक ही बात कह रहे थे कि हमें हमारी हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। राहुल ने जातिगत जनगणना और आर्थिक सर्वे के आधार पर लोगों को न्याय दिलाने की आवाज बुलंद की है और भारतीय महागठबंधन इसलिए आईएनडीआईए गठबंधन को समर्थन दे रहा है। हम साथ मिलकर इस देश में सभी को बराबरी का हक देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राहुल गांधी ने इस मौके पर कहा कि यात्रा में हमने सामाजिक न्याय की बात की थी और उसका अगला क्रांतिकारी कदम जातिगत जनगणना और आर्थिक सर्वे है। ताकि यह पता चल सके कि देश की पूरी व्यवस्था में सचमुच इन वर्गों की कितनी भागीदारी है।

यह भी पढ़ें: 'इस बार लोकसभा चुनाव भारतीय जनता और भारतीय जनता पार्टी में है...', कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड़ ने भाजपा पर कसा तंज

ओबीसी महागठबंधन का विपक्ष को समर्थन देने के लिए आभार जताते हुए राहुल ने कहा कि इस बात से प्रसन्न हैं कि हम सब एकसाथ ये लड़ाई लड़ने जा रहे हैं। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा और मणिपुर से महाराष्ट्र तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी की बातों को सुनने के बाद ओबीसी से जुड़े इन संगठनों को लग गया है कि हिंदुस्तान में वही एक व्यक्ति है, जिसने हमारी समस्याओं के समाधान का बीड़ा लिया है। इसलिए सबने एकजुट होकर कांग्रेस-विपक्ष को बिना शर्त समर्थन का भरोसा दिया है। खरगे ने कहा कि इन संगठनों का यह समर्थन केवल कांग्रेस के लिए ही नहीं बल्कि लोकतंत्र बचाने के लिए अहम है।