Move to Jagran APP

बेंगलुरु से लखनऊ जा रही फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद सामने आई तकनीकी खराबी

बेंगलुरू से लखनऊ जाने वाली AIX कनेक्ट फ्लाइट ने शनिवार को तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के 10 मिनट बाद केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग की। इसकी जानकारी एयर एशिया के अधिकारियों ने दी है।

By Jagran NewsEdited By: Versha SinghUpdated: Sat, 11 Mar 2023 02:02 PM (IST)
Hero Image
बेंगलुरु से लखनऊ जा रही फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

बेंगलुरू, एजेंसी। बेंगलुरू से लखनऊ जाने वाली AIX कनेक्ट फ्लाइट ने शनिवार को तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के 10 मिनट बाद केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग की। इसकी जानकारी एयर एशिया के अधिकारियों ने दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट आई5-2472 ने शनिवार सुबह करीब 6.45 बजे उड़ान भरी थी और इसे लखनऊ में सुबह 9 बजे लैंड करना था।

हालांकि, उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद इसे ग्राउंडेड कर दिया गया था।

AIX Connect के प्रवक्ता ने कहा, "AIX Connect पुष्टि करता है कि i5-2472, जिसे बेंगलुरु से लखनऊ के लिए संचालित किया जाना है, में एक मामूली तकनीकी समस्या हुई है और इस फ्लाइट को वापस बेंगलुरु भेजा गया।"

प्रवक्ता ने कहा, "प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है और हम अन्य निर्धारित कार्यों पर प्रभाव को कम करने के लिए कदम उठा रहे हैं।"