Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Major Accident In Ladakh: जानें कैसे हुआ लद्दाख में सड़क हादसा, जिसमें सात जवान हुए शहीद

Major Accident In Ladakh लद्दाख से एक बड़ी घटना की खबर सामने आई है। लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में बड़ा हादसा हुआ जिसमें एक वाहन दुर्घटना में अब तक भारतीय सेना के 7 जवानों की जान चली गई है।

By Ashisha RajputEdited By: Updated: Fri, 27 May 2022 07:04 PM (IST)
Hero Image
दुर्घटना में अब तक भारतीय सेना के 7 जवानों की जान चली गई।

नयी दिल्ली, प्रेट्र। लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में शुक्रवार को जिस वाहन से वे यात्रा कर रहे थे, वह सड़क से फिसल कर श्योक नदी में गिर गया। उसमें सेना के सात जवान शहीद हो गए और 19 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब नौ बजे थोइस से करीब 25 किलोमीटर दूर जगह पर हुई।

कश्मीर में सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एमरान मुसावी ने बताया कि घायलों को एयरलिफ्ट कर पंचकूला स्थित सेना की पश्चिमी कमान के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे सैनिकों की बस (जेके10-6245) परतापुर के ट्रांजिट कैंप से हनीफ सब सेक्टर की ओर निकली। बस में अग्रिम इलाकों में तैनाती के लिए जा रहे 26 सैनिक सवार थे।

परतापुर से करीब 25 किलोमीटर दूर थोयस के पास लरगयाब-पच्छाथांग के पास बस अनियंत्रित होकर 90 फीट खाई में लुढ़कते हुए नीचे श्योक नदी में जा गिरी। जहां बस गिरी वहां नदी में पानी गहरा नहीं था। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोगों के साथ लद्दाख पुलिस व सेना के जवान पहुंच गए।

(Video Source: Video shot by locals, verified by security forces) pic.twitter.com/xLYvfP7Qdw— ANI (@ANI) May 27, 2022

घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा

एक अधिकारी ने कहा कि अब तक सात लोगों को शहीद घोषित किया जा चुका है। अन्य को भी गंभीर चोटें आई हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए समर्पित प्रयास चल रहे हैं कि घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए। अधिकारियों ने कहा कि वाहन सड़क से लगभग 50 से 60 फीट की गहराई तक श्योक नदी में गिर गया।

19 घायलों का हरियाणा के पंचकुला में हो रहा इलाज

अधिकारी ने कहा कि 26 सैनिकों का एक दल परतापुर में ट्रांजिट कैंप से उप सेक्टर हनीफ में आगे की ओर बढ़ रहा था। थोइस से 25 किमी दूर सुबह करीब नौ बजे वाहन सड़क से फिसल कर श्योक नदी में गिर गया। सभी घायलों को शुरू में परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल ले जाया गया। घंटों बाद सभी 19 घायल कर्मियों को हरियाणा के पंचकुला जिले के चंडीमंदिर में स्थानांतरित कर दिया गया है।

Koo App

लद्दाख - दुःखद खबर- लद्दाख़ में सड़क दुर्घटना- 26 सैनिकों को ले जा रही बस नदी में गिरी, सात की मौत !! - Rohit agarwal (@rohitagarwal85) 27 May 2022

Koo App

BREAKING: A major road accident in Ladakh, bus carrying 26 soldiers fell into the river, 7 Indian Army soldiers lost their lives. - Prasar Bharati News Services (@pbns_india) 27 May 2022