Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Malabar Naval Exercises: मालाबार नौसेना अभ्यास में गरजे चार देशों का युद्धपोत, सैनिकों ने दिखाया अपना शौर्य

Malabar Naval Exercises भारत अमेरिका ऑस्ट्रेलिया और जापान की नौसेनाओं का साझा अभ्यास मालाबार-2023 (Malabar Naval Exercises) सोमवार को समाप्त हुआ। सिडनी के करीब ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर हुआ ये अभ्यास मालाबार अभ्यास का 27वां संस्करण था। इस अभ्यास को कुल दो चरणों 11 से 15 अगस्त तक बंदरगाह और 16 से 21 अगस्त तक समुद्र में पूरा किया गया।

By Jagran NewsEdited By: Devshanker ChovdharyUpdated: Tue, 22 Aug 2023 12:39 AM (IST)
Hero Image
मालाबार नौसेना अभ्यास में गरजे चार देशों का युद्धपोत। (सांकेतिक तस्वीर)

नई दिल्ली, पीटीआई। भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान की नौसेनाओं का साझा अभ्यास मालाबार-2023 सोमवार को समाप्त हुआ। सिडनी के करीब ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर हुआ ये अभ्यास मालाबार अभ्यास का 27वां संस्करण था।

कब तक चला अभ्यास?

इस अभ्यास को कुल दो चरणों, 11 से 15 अगस्त तक बंदरगाह और 16 से 21 अगस्त तक समुद्र में पूरा किया गया। मालाबार युद्धाभ्यास में भारत का प्रतिनिधित्व स्वदेश निर्मित विध्वंसक युद्धपोत आईएनएस कोलकाता, फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्रि और पी8आई ने किया।

इसके अलावा अभ्यास में आरएएन जहाज एचएमएएस चाल्स और एचएमएएस ब्रिस्बेन, यूएसएस राफेल पेराल्टा, जेएस शिरानुइ के साथ-साथ पनडुब्बियां, लड़ाकू विमान, समुद्री गश्ती विमान भी शामिल थे। मालाबार युद्धाभ्यास के समुद्री भाग में हवा, सतह और समुद्र के नीचे के क्षेत्रों में जटिल सैन्य अभ्यास किए गए।

पहली बार कब हुआ था मालाबार अभ्यास?

इसमें हथियार फायरिंग और क्रॉस डेक हेलीकॉप्टर संचालन भी किया गया। चारों देशों की नौसेनाओं ने एक-दूसरे के बीच समन्वय को बढ़ाया। मालाबार अभ्यास 1992 में पहली बार भारत और अमेरिका ने किया था।

इसके बाद 2015 में जापान और 2020 में ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं ने भी इस अभ्यास में भाग लेना शुरू किया। मालाबार अभ्यास में भारत, अमेरिका, आस्ट्रेलिया और जापान की साझेदारी को चीन अपने लिए खतरे के तौर पर देखता है।