Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'झूठ है Always on-time', IndiGo की फ्लाइट में हुई देरी तो गुस्साए यात्री ने सोशल मीडिया पर लगाई फटकार

एयरलाइन कंपनी इंडिगो को सोशल मीडिया पर उस समय आलोचना का सामना करना पड़ा। जब एक यात्री ने इंडिगो फ्लाइट के दौरान अपने यात्रा के अनुभव को साझा किया। यात्री ने फ्लाइट की देरी को लेकर इंडिगो पर सवाल उठाए। यात्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- कल रात मुझे इंडिगो के साथ अपने जीवन का सबसे खराब उड़ान अनुभव हुआ।

By Mohd Faisal Edited By: Mohd Faisal Updated: Sun, 14 Jan 2024 03:05 PM (IST)
Hero Image
'झूठ है Always on-time', IndiGo की फ्लाइट में हुई देरी तो यात्री ने सोशल मीडिया पर लगाई फटकार (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एयरलाइन कंपनी इंडिगो को सोशल मीडिया पर उस समय आलोचना का सामना करना पड़ा। जब एक यात्री ने इंडिगो फ्लाइट के दौरान अपने यात्रा के अनुभव को साझा किया। यात्री ने फ्लाइट की देरी को लेकर इंडिगो पर सवाल उठाए।

इंडिगो की फ्लाइट में हुई देरी तो भड़का यात्री

यात्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- 'कल रात मुझे इंडिगो के साथ अपने जीवन का सबसे खराब उड़ान अनुभव हुआ। मेरी रात 10 बजे की कोलकाता-बेंगलुरु फ्लाइट 6 घंटे की देरी के बाद सुबह 4:41 बजे रवाना हुई। जिस वजह से मेरी एक इंटरनेशनल फ्लाइट छूट गई। "Always on-time" यह एक झूठा विज्ञापन है।'

यात्री ने सोशल मीडिया पर बयां किया अनुभव

यात्री ने अपने अनुभव को साझा करते हुए आगे बताया कि इससे खराब और क्या होगा। इंडिगो के कर्मचारियों ने मुझसे कहा कि सर यह देरी सिर्फ नियमन प्रक्रिया है। जबकि ये देरी कोहरे की वजह से नहीं हुई थी। उसने आगे कहा कि एयरलाइंस को कानून के अनुसार एक दूसरी फ्लाइट की पेशकश करनी होती है और 6 घंटे से अधिक की देरी होने पर रिफंड देना होता है, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

यह भी पढ़ें- Maharashtra Politics: 'दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट पर नहीं होगा कोई समझौता', मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे पर बोले संजय राउत

इंडिगो ने मांगी माफी

हालांकि, यात्री के पोस्ट करने के बाद इंडिगो ने माफी मांगी। इंडिगो ने लिखा- आपको हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। यह वह अनुभव नहीं है, जिसे हम देना चाहते हैं। हम जानते हैं कि आपकी यात्रा कितनी महत्वपूर्ण हैं। हमने आपको पूरा भुगतान भी कर दिया है, जो आपको 5 से 7 दिन के अंदर मिल जाएगा।

वहीं, यात्री ने इंडिगो द्वारा सफाई पेश किए जाने पर खुशी जताई। यात्री ने कहा कि कॉल करने के लिए धन्यवाद। मैं सराहना करता हूं। काश आपने मेरे पोस्ट करने से पहले ऐसा किया होता।

यह भी पढ़ें- Bharat Jodo Nyay Yatra: आठ दिनों में असम के 17 जिलों को कवर करेंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, यहां जानिए पूरा कार्यक्रम