Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Parliament Security Lapse: पढ़ें, कौन हैं बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा; जिनके रेफरेंस पर संसद में घुसे थे वो दो शख्स

संसद के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही के दौरान लोकसभा में बवाल हुआ है। संसद की सुरक्षा में बुधवार को बड़ी चूक हुई है। दरअसल दर्शक दीर्घा में बैठे दो शख्स अचानक नीचे कूद गए। इस दौरान युवक किसी चीज से पीला धुआं निकालने लगे। घटना के चश्मदीदों ने बताया कि युवक के जूते में कुछ था वो अपना जूता निकाल रहे थे।

By AgencyEdited By: Manish NegiUpdated: Wed, 13 Dec 2023 04:01 PM (IST)
Hero Image
बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के रेफरेंस पर दो युवक संसद में गए थे (फाइल फोटो)

आईएएनएस, नई दिल्ली। संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। शीतकालीन सत्र की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे दो शख्स नीचे कूद गए। इस दौरान वहां हड़कंप मच गया। एक शख्स सांसदों की ओर दौड़ने लगा, लेकिन तभी वो पकड़ा गया। आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है। आरोपियों का नाम सागर शर्मा और मनोरंजन है। सागर शर्मा लखनऊ, जबकि मनोरंजन कर्नाटक के मैसूर का रहने वाला है। जांच एजेंसियां दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं। पता लगाया जा रहा है इनके पीछे कोन हैं और ये लोग एक दूसरे को कब से कैसे सपर्क में आए।

बीजेपी सांसद के रेफरेंस से संसद में घुसे!

समाचार एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सागर शर्मा और मनोरंजन बीजेपी सांसद के रेफरेंस से संसद में घुसे थे। बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा कर्नाटक के मैसूर से सांसद हैं। आपको बताते हैं कि बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा कौन हैं।

ये भी पढ़ें:

Lok Sabha Security Breach Live: जूते से निकाले स्प्रे और धुआं-धुआं कर दिया संसद, लोकसभा अध्यक्ष ने शाम 4 बजे बुलाई सर्वदलीय बैठक

कौन हैं प्रताप सिम्हा?

42 वर्षीय प्रताप सिम्हा कर्नाटक की मैसूर सीट से सांसद हैं। प्रताप के पिता का नाम स्वर्गीय बीई गोपाल गौड़ा है। प्रताप सिम्हा पत्रकार भी रह चुके हैं। उनके पास पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री है। विजय कर्नाचक समाचार में पत्रकार के तौर पर उनकी शुरुआत हुई थी। प्रताप ने पीएम नरेंद्र पर एक एक जीवनी भी लिखी है, जिसका शीर्षक है 'नरेंद्र मोदी: यारू थुलियादा हादी' (नरेंद्र मोदी: द अनट्रोडेन रोड)।

कांग्रेस सांसद ने युवकों को पकड़ा

कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने बताया कि उन्होंने उत्पात मचाने वाले शख्स को पकड़ा था। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि मैं सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए वहीं बैठा था। अचानक काफी शोर होने लगा। एक युवक दर्शक दीर्घा से कूदा, और फिर दूसरा। शक्स जूता उतार रहा था और उसके जूते में कुछ था। उसके हाथ में भी कुछ था और धुंआ निकल रहा था। सांसद ने बताया कि मैंने उसके हाथ से छीनकर उसे बाहर फेंक दिया।

ये भी पढ़ें:

Parliament Security Breach: लोकसभा के अंदर उत्पात मचाने वाले युवकों को इस कांग्रेस सांसद ने पकड़ा, बताई आंखों देखी