Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

श्रीलंका में भारतीयों की सुरक्षा के खतरे पर विदेश मंत्रालय ने कहा- हम स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम वहां के घटनाक्रम का फॉलो कर रहे हैं। श्रीलंका में भारतीय सबसे बड़े पर्यटक हैं। भारत के बाहर और श्रीलंका में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और भलाई प्रमुख महत्व है।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Updated: Thu, 25 Aug 2022 05:18 PM (IST)
Hero Image
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को कई विभिन्न मुद्दों पर केंद्र सरकार की राय सामने रखी। श्रीलंका में भारतीयों की सुरक्षा को खतरे में डालने वाली घटनाओं पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमारा उच्चायोग श्रीलंका में स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। मुझे नहीं लगता कि श्रीलंका में किसी पर हमला हुआ है। हमने उस संबंध में भारतीय नागरिकों को गाइडलाइन भी जारी की हैं।

इसके साथ ही बागची ने कहा कि हम अपने नागरिकों को श्रीलंका में रहने के दौरान और सावधानी बरतने की सलाह देंगे। उन्हें किसी भी आवश्यक यात्रा के लिए करेंसी परिवर्तनीयता (currency convertibility) और ईंधन की स्थिति सहित सभी प्रासंगिक मामलों की जांच करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हम वहां के घटनाक्रम को लगातार फॉलो कर रहे हैं। श्रीलंका में भारतीय सबसे बड़े पर्यटक हैं। भारत के बाहर और श्रीलंका में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और भलाई प्रमुख महत्व है।

— ANI (@ANI) August 25, 2022

पाकिस्तान में धार्मिक असहिष्णुता का स्तर चौंकाने वाला

वहीं, पाकिस्तान में सिख महिला के अपहरण की घटना पर उन्होंने कहा कि ये मुद्दे हमें बहुत परेशान करते हैं। पाकिस्तान में धार्मिक असहिष्णुता के इस स्तर को और अधिक देखना चौंकाने वाला है। हम इसे पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा सामना किए गए धार्मिक उत्पीड़न के एक और उदाहरण के रूप में देखते हैं।

टोक्यों ने की भारत-जापान 2+2 बैठक आयोजित करने की पेशकश

अरिंदम बागची ने कहा कि टोक्यो ने अगली भारत-जापान 2+2 बैठक आयोजित करने की पेशकश की है, लेकिन यह अभी तक कोरोना और अन्य कारकों के कारण तय नहीं हुई है।